न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्दन दर्द की समस्या में राहत पाना चाहते हैं तो दिनचर्या में शामिल करें ये 8 योगासन

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी हैं कि लोग कई घंटे बिना हिले लैपटॉप या डेस्क जॉब करते हैं। इसकी वजह से लगातार स्क्रीन को एकटक देखना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 12:38:29

गर्दन दर्द की समस्या में राहत पाना चाहते हैं तो दिनचर्या में शामिल करें ये 8 योगासन

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी हैं कि लोग कई घंटे बिना हिले लैपटॉप या डेस्क जॉब करते हैं। इसकी वजह से लगातार स्क्रीन को एकटक देखना पड़ता हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं जिसमें से एक हैं गर्दन दर्द की समस्या। यह बहुत सामान्य है और ये कई अन्य वजहों से भी हो सकता है। समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाए तो यह दर्द बढ़ते हुए कंधों और पीठ तक आसानी से फैल सकता है। अगर आप इस गर्दन दर्द को जड़ से दूर करना चाहते हैं तो आपको योगासन की मदद लेने की जरूरत हैं। गर्दन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए योग का अभ्यास एक उत्कृष्ट तरीका है। हम आपको यहां कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्दन के दर्द में आराम दिलाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# मार्जरी आसन

इसके अभ्यास के लिए सबसे पहले घुटनों और हाथ के बल मैट पर बैठें। कमर को बाहर तरफ की ओर खींचे। इस दौरान आपको पीठ में खिंचाव महसूस होगा। सांस लेते हुई सिर को ऊपर की तरफ, छत की ओर ले जाएं। उसके बाद, कमर को थोड़ा ढीला छोड़ें और सिर को छाती की तरफ लाएं। इन दोनों पॉश्चर में लगभग 30 सेकंड अभ्यास करें। अगर आपको पीठ या गर्दन से संबंधित समस्या है, तो आप इस आसन का अभ्यास करने से परहेज करें।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# ससंगासन

अभ्यास के लिए सबसे पहले अपने घुटनों के बल बैठ जाएं। हाथों को दोनों ओर से लाते हुए एड़ी पकड़ें। धीरे-धीरे शरीर को झुकाकर सिर को आगे लाएं। तब तक झुकते रहें जब तक सिर आपके घुटनों के पास जमीन को न छू ले। अपनी एड़ी से सहारा लेते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। रीढ़ को मोड़ें और सिर को घुटनों के पास दबाएं। 3-5 सांसों के लिए इस स्थिति में रहें। धीरे से पहली स्थिति में लौटें। दो से तीन बार दोहराएं।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# विपरीत करणी आसन

इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब, अपने पैरों को सीधा ऊपर उठाएं। पैर छत के समानांतर हैं और आपके पैर दीवार को छू रहे हैं। हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए शरीर के बगल में अपनी बाहों के साथ आराम करें। लंबी गहरी सांसें लें। घुटनों को पहले लाते हुए धीरे-धीरे नीचे आएं। फिर अपनी बाईं ओर मुड़ें और धीरे से बैठ जाएं।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# सेतुबंध आसन

पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर मजबूती से चिपकाएं रखें। अपनी भुजाओं को शरीर के साथ जमीन पर सीधा रखें। अब शरीर को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। पैरों और कंधों पर वजन का संतुलन रखें। सुनिश्चित करें कि आपके कंधे और हाथ फर्श पर बने रहें। 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस स्थिति में रहें। धीरे से प्रारंभिक स्थिति में लौटें।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# बालासन

इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर एड़ी पर बैठ जाएं। अब, अपने कूल्हों को एड़ी पर टिकाएं, आगे झुकें, और अपने माथे को फर्श पर नीचे की ओर ले जाएं। अपनी बाहों को अपने शरीर के साथ फर्श पर रखें, हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। धीरे से अपनी छाती को अपनी जांघों पर दबाएं और कुछ मिनट के लिए इस स्थिति में रहें। इसके बाद, धीरे-धीरे पुनः सामान्य अवस्था में लौट आएं। अगर आप गंभीर पीठ या घुटने की चोट से जूझ रहे हैं तो इस आसन को ना करें। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# नटराजसन

इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं। इस दौरान, अपनी बाहों को हॉरिजॉन्टली फैलाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को अपने कूल्हों के करीब लाएं। ध्यान रखें कि पैरों के तलवे पूरी तरह से जमीन पर हैं। घुटनों को बाईं ओर तब तक घुमाएं जब तक कि बायां घुटना जमीन को न छू ले। सिर को दाईं ओर मोड़ें और अपनी दाहिनी हथेली को देखें। हर बार सांस छोड़ने के साथ, इस पॉश्चर में रिलैक्स करें। अब कुछ मिनटों के बाद, दूसरी साइड से भी यही मुद्रा को दोहराएं। गर्भवती महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# बितिलासन

अपनी पिंडलियों को ज़मीन पर रखें और बाकी शरीर को टेबल टॉप मुद्रा में रखें, यानि कि अपनी जांघों, धड़ और हाथों की सहायता से एक मेज़ का रूप धारण करें। अपने घुटने और कूल्हों को एक ही लाइन में रखें। अपनी कमर, कोहनियों तथा कंधों को भी एक लाइन में ज़मीन से सटा कर रखें। आपका धड़ ज़मीन के समानांतर हो। इस मुद्रा में रहते हुए सांस भरें और अपने पेट को ज़मीन की तरफ अंदर खींचें। अब अपने सिर को उपर की तरफ उठाएँ। इसी मुद्रा में थोड़ी देर तक रहें और फिर मार्जरिआसन में आ जाएँ।

neck pain,yoga asanas for neck pain,Health tips,fitness tips

# उत्थित त्रिकोणासन

इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान, जितना हो सके अपने पैरों को फैलाएं। अपनी पीठ को सीधा रखते हुए, अपने हाथों को बगल की ओर फैलाएं। श्वास लें और धीरे-धीरे दाहिनी ओर झुकें, अपने दाहिने हाथ से अपने टखने को स्पर्श करें। इस मुद्रा में रहते हुए अपने बाएं हाथ को देखें। अब धीरे से अपनी बॉडी को सामान्य अवस्था में ले आएं। इसके बाद, आप दूसरी साइड से भी इसी आसन का अभ्यास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स