Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून में अच्छी सेहत के लिए करे इन 8 डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन, इन्फेक्शन से होगा बचाव

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मॉनसून में आपकी सेहत को बनाए रखेगी। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 12:17:29

मॉनसून में अच्छी सेहत के लिए करे इन 8 डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन, इन्फेक्शन से होगा बचाव

मॉनसून का सीजन जारी हैं जिसमें संक्रमण और इन्फेक्शन का खतरा बना रहता हैं एवं उमस की वजह से कई बार शरीर में पानी या तरल पदार्थ की कमी भी हो जाती हैं। मॉनसून के इस मौसम में अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती हैं। हाइड्रेट रखने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। ऐसे में आपको बॉडी को डिटॉक्स करने की जरूरत होती हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मॉनसून में आपकी सेहत को बनाए रखेगी। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...

monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर डिटॉक्स ड्रिंक के कई फायदे हैं। ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। शरीर का पीएच लेवल भी बनाए रखता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसको बनाने के लिए दो लीटर पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेना है। इसमें मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।

monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips संतरा और अदरक

संतरे में जीरो फैट और काफी कम कैलोरी होती है। इसे अदरक के साथ मिलाकर स्वादिष्ट ड्रिंक बनाएं। इसके लिए इसके लिए संतरे का जूस निकालने के बाद ब्लेंडर में चुटकीभर हल्दी और अदरक मिलाएं। 30 सेकेंड तक ब्लेंड करने के बाद इसे निकाल लें और नींबू का रस मिलाकर पिएं। monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips नारियल पानी

यह प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक आपको हाइड्रेट भी रखेगा। इसे एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही, यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है और प्रोबायोटिक्स का भंडार है, जो आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा है। monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips खीरा-पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक

खीरा और पुदीना दोनों ही हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करते है। ये हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा और पुदीना से बनी ये ड्रिंक शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए एक गिलास में खीरे के टुकड़े और पुदीने के पत्ते डालें, पानी लें और अपने टेस्ट के अनुसार काला नमक डालें। आपकी डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है। monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips तुलसी चाय

तुलसी हर घर में आसानी से पाई जाती है। तुलसी सदियों से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का हिस्सा रही है। तुलसी एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है, जो हमें कई मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसको बनाने के लिए पानी में कुछ तुलसी के पत्ते उबालें और छान कर इसे पिएं। अपनी पसंद के अनुसार चायपत्ती भी मिला सकते है। monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips हल्दी दूध

यह न केवल इम्युनिटी बढ़ाता है, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी काम करता है। एनसीबीआई के अनुसार हल्दी में मौजूद करक्यूमिन फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं और संक्रामण दूर रखते हैं।

monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips ग्रीन टी

आजकल वजन को घटाने और उसे मेनटेन रखने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। ग्रीन-टी पीने का सबसे सही समय होता है नाश्ता या खाना खाने के एक से डेढ़ घंटे बाद। खाली पेट ग्रीन-टी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसको बनाने के लिए एक ग्रीन टी का बैग लें। इसे गर्म पानी में डालें। इसी कप में कुछ पुदीने के पत्ते, शहद और एक एक चम्मच नींबू का रस लें। 2-3 मिनट डिप करने के बाद टी बैग निकाल लें और बस आपकी स्पेशल ग्रीन टी डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है। monsoon detox drinks for health,healthy living,Health tips दालचीनी और अदरक की चाय

मानसून में यदि आप कभी बारिश के पानी में भीग जाएं। तो आपके लिए बेस्ट ड्रिंक दालचीनी और अदरक की चाय है। ये चाय कई बीमारियों से बचाती है और कफ और कोल्ड के खतरे को कम करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1/2 चम्मच सूखे अदरक का पाउडर और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तब गैस बंद कर दें और इसका सेवन करें। अगर आपके पास दालचीनी और अदरक का पाउडर नहीं है तो आप इसकी जगह ताज़ी अदरक और आधा इंच दाल चीनी स्टिक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके सेवन से तुरंत एनर्जी के साथ बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
astrology