न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू नुस्खों से भी दूर किया जा सकता हैं कान का दर्द, जानें और आजमाए

कान हमारे शरीर का संवेदनशील अंग हैं जिसमें उठा दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं। कान दर्द छोटे से लेकर बड़ी उम्र तक किसी को भी हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 10:17:46

घरेलू नुस्खों से भी दूर किया जा सकता हैं कान का दर्द, जानें और आजमाए

कान हमारे शरीर का संवेदनशील अंग हैं जिसमें उठा दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं। कान दर्द छोटे से लेकर बड़ी उम्र तक किसी को भी हो सकता है। देखने को मिलता हैं कि अधिकतर किसी संक्रमण या जुकाम के कारण कान में दर्द उठता हैं। हांलाकि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कान दर्द की वजह से रुक-रुक कर सुनाई देना, बुखार आना, सोने में दिक्कत, कान में खिंचाव, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कान में दर्द होने पर अक्सर लोग दवाइयों और इयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कान दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं किन-किन घरेलू नुस्खों की मदद से आपके कान दर्द में आराम मिलेगा।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# तुलसी रस

तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी के रस को कान में डालने से कान के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। आपको तुलसी की ताजा पत्तियों का रस निकाल के 1-2 बूंद कान में डालने से 2-3 दिन में राहत मिल सकती है।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# ऑलिव ऑयल

अगर आपको कान दर्द है और सहन कर पाना मुश्क‍िल है तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल आपको तुरंत राहत देगा। ऑलिव आयल को हल्का गर्म कर लें। इसकी दो से तीन बूंद कान में डालें या फिर कॉटन बड की मदद से तेल को कान में लगा लें।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# लहसुन

कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे लहसुन की 5-6 कलियों को सरसों के तेल में डालकर गर्म कर लें। जब लहसुन पूरी तरह जल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे छान लें। तेल ठंडा होने के बाद एक से दो बूंद कान में डालें।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# प्याज

इसके एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट और विरोधी भड़काऊ गुणों के कारण यह कान का दर्द के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है। प्याज से रस निकालें और इसे गर्म करें। एक बार जब यह ठंडा हो जाता है, तो रस की 2 या 3 बूंदें कान में डालें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपने सिर को झुकाएं और इसे बाहर निकाल दें। दिन में 2 या 3 बार दोहराएं।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# पिपरमिंट

पिपरमिंट का तेल और उसकी पत्ती दोनों ही कान के दर्द में बेहद लाभकारी होती है। इसके प्रयोग के लिए पिपरमिंट की पत्तियों का रस निकालकर उसे ड्राप बोतल की सहायता से अपने कान में डालें। इसके अलावा आप पिपरमेंट तेल को कॉटन की सहायता से अपने कान में भी लगा सकते है। इससे दर्द में जल्द आराम मिलेगा।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# टी ट्री ऑयल

यदि संक्रमण या किसी अन्य कारण से कान में दर्द है तो आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चार से पांच बूंद तिल के तेल में दो से चार बूंद टी ट्री ऑयल की मिलाकर गर्म कर लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो दो-तीन बूंद कान में डालें।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# अदरक

यह कान के दर्द के लिए एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपचार है। अदरक एक बेहतर दर्द निवारक है और इसमें मजबूत विरोधी भड़काऊ गुण हैं। दर्द से राहत पाने और सूजन को कम करने के लिए बाहरी कान पर ताजा अदरक का रस लगाएं। सीधे कान के अंदर न डालें। इसके अलावा आप 1 चम्मच ताजा कसा हुआ अदरक और 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल भी मिला सकते हैं। इसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कान में तेल की कुछ बूंदें डालें। इन उपायों को दिन में 1 या 2 बार दोहराएं।

ear pain,home remedies for ear pain,Health tips,fitness tips

# सरसों का तेल

कान दर्द की समस्या में सरसों का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी कान के दर्द से परेशान हैं तो सरसों के तेल का यह नुस्खा जरूर ट्राई करें। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें और एक दो बूंद कान में डालकर लेट जाएं। ऐसा करने से आपको कान के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स