न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थकान की वजह से दर्द करने लगा हैं पूरा शरीर, इन 8 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से इस बदन दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से आपको शरीर में थकान और दर्द से आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 2:34:55

थकान की वजह से दर्द करने लगा हैं पूरा शरीर, इन 8 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

इस बढ़ती महंगाई में व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी लिमिट से ज्यादा काम करने में लगा हुआ हैं जिसकी वजह से उसे आराम का समय नहीं मिल पाता हैं और लगातार इस तरह काम करने से थकान के साथ ही बॉडी पेन करने लगती हैं। मॉनसून के दौरान तो शरीर में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। शरीर में दर्द होने की वजह से आपको किसी भी तरह के काम करने में मन नहीं करता है। इसे दूर करने के लिए आपको किसी तरह का महंगा ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं हैं, बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से इस बदन दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से आपको शरीर में थकान और दर्द से आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

हल्दी का सेवन

शरीर के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में एंटी इफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। इस दूध का रात में सोने से पहले सेवन करें। मीठे के लिए इस दूध में शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दूध शरीर की थकान और बॉडी पेन को कम करने में मदद करता है।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

चेरी का सेवन

चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो अक्सर मांसपेशियों के दर्द का इलाज करने और शरीर के दर्द को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। नियमित रूप से चेरी का सेवन उन मामलों में मदद कर सकता है जहां दर्द न्यूरोपैथी या सूजन के कारण होता है। चेरी का जूस आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंथोसाइनिन पिगमेंट होते हैं जो हाथों और पैरों में दर्द का इलाज करने में मदद करते हैं। दर्द और सूजन को कम करने के लिए हफ्ते में एक बार चेरी का जूस पिएं।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

काली मिर्च से करें दर्द कम

काली मिर्च में कैप्सैसिन होता है, जो दर्द को रोकने में आपकी मदद कर सकता है। यह रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है और शरीर में दर्द से निपटने के लिए एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में भी कार्य करता है। इसके प्रयोग करने के लिए एक चम्मच पीसा हुआ चिरौंजी और काली मिर्च लें। अब कप पानी गर्म करके चिरौंजी काली मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। इसमें स्वाद के लिए शहद मिला लें। इसका प्रयोग आप एक दिन में एक बार या दो बार कर सकते हैं।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

अदरक

बॉडी पेन को दूर करने के लिए अदरक बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शरीर के दर्द को कम करने के लिए कप पानी में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा अदरक डालकर इसे उबाल लें। उबल डाने के बाद छानकर इसे पी लें।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

खूब पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी से भी कई रोग हो सकते हैं। पानी की कमी शरीर में थकान और दर्द को बढ़ाती है। पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। दिनभर में बीमारियों से दूर रहने के लिए करीब 3-4 लीटर पानी का सेवन रोज करना चाहिए। पानी शरीर से विषैले पदार्थों को भी निकालने में मदद करता है।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

अगर आपके मांसपेशियों में दर्द हो और आप इसे दूर करना चाहते है तो आपके लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होगा। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आप नहाते वक्त गुनगुना पानी करें, उसमें सेब का सिरका डालकर उसे मिला लें। अब इस पानी से आप नहा लें। इससे आपको शरीर के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

दालचीनी

दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह शरीर में दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच दालचीनी मिलाकर पी लें।

home remedies to treat body pain,healthy living,Health tips

सरसों के तेल से मालिश

आपके शरीर के जिस हिस्से में भी दर्द है, इस मालिश से आपको बहुत आराम मिल सकता है। सरसों के तेल की मालिश लगातार शरीर के दर्द से लड़ने का एक और बढ़िया तरीका है। इस तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक एक यौगिक होता है, जो शरीर में सूजन के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें अब सरसों के तेल से मालिश करें। इससे आपका दर्द कम हो सकता है। तेल को तुरंत साफ न करें। इसे 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद आप नहा लें। आपको इससे बहुत आराम मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग