न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी लगती हैं ऑफिस में काम के दौरान भूख, हेल्दी स्नैक्स में ये 8 ऑप्शन रहेंगे बेहतरीन

इस व्यस्ततम दिनचर्या में अपनी सेहत का ख्याल रखना सभी चाहते हैं लेकिन कुछ मजबूरियों के चलते अपनी योजना को सफल नहीं बना पाते हैं। खासतौर से अपने खानपान को लेकर खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। कई बार ऐसा होता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 10:04:05

क्या आपको भी लगती हैं ऑफिस में काम के दौरान भूख, हेल्दी स्नैक्स में ये 8 ऑप्शन रहेंगे बेहतरीन

इस व्यस्ततम दिनचर्या में अपनी सेहत का ख्याल रखना सभी चाहते हैं लेकिन कुछ मजबूरियों के चलते अपनी योजना को सफल नहीं बना पाते हैं। खासतौर से अपने खानपान को लेकर खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। कई बार ऐसा होता है जब आप ऑफिस में होते हैं और आपको भूख सताने लगती हैं जो आपके शरीर की छोटी भूख होती हैं, जिसे शांत न किया जाए तो ये आपके अंदर आलस, थकान या चिड़चिड़ापन लाती है। तो इस दौरान आप मजबूरन अनहेल्थी स्नैक्स का सेवन करने लगते हैं। ऐसे में आपको समझदारी दिखाते हुए अपने स्नैक्स में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो भूख को शांत करते हुए सेहत को फायदा पहुचाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही स्नैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ऑफिस के दौरान लगने वाली भूख में खाया जा सकता हैं।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

भुना हुआ चना

अपने कार्यालय डेस्क में भुना हुआ चना रखना शुरू करें। आपकी ऊर्जा को बढ़ावा देगा जो आपके काम की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक होगा। इसमें महत्वपूर्ण विटामिन जैसे थियामिन और खनिज जैसे मैग्नीशियम शामिल हैं। यह फाइबर से भरा और कैलोरी में कम है, इसलिए ये आपके पेट को भी भरेगा और वेट को भी नहीं बढ़ने देगा। फाइबर अधिक होने के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

ड्राई फ्रूट्स
ऑफिस में काम करते वक्त भूख लगने पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ये सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे दिमाग तेज होता है और आप शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

विटामिन सी और आयरन रिच फ्रूट्स

खजूर, संतरा, सेब या स्ट्रॉबेरीज जैसे फ्रूट को आपने साथ ऑफिस जरूर ले जाएं। ये फ्रूट्स न केवल आपके पेट को भरेंगे बल्कि कई बीमारियों से भी बचाएंगे। विटामिन सी सर्दी-जुकाम से आपको बचाएगा,क्योंकि ऑफिस में ये फैलने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं आयरन आपको अंदर से शक्ति देगा और मूड बेहतर रखेगा। ये कैलोरी में कम होते हैं इसलिए वेट भी कम रहेगा।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

मिक्स स्प्राउट्स सलाद

अंकुरित अनाज आपके दिल की सेहत के लिये अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हाई बीपी जैसे परेशानी भी दूर करता है। अंकुरित अनाज खाने से दिमाग भी तेज चलता है। ऑफिस या बाहर जाने वालों के लिए ये सबसे हेल्दी और लाइट स्नैक है।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

मुट्ठी भर बादाम

हमेशा अपने ऑफिस के दराज में बादाम का एक पैकेट रखें। नट्स और बीजों में अच्छी मात्रा में विटामिन ई होता है। बादाम याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि विटामिन ई होता है। बादाम भी ऊर्जा से भरे होते हैं, कभी भी अगर आपको भूख लगती है तो आप इसे खाने से बिलकुल कोताही न करें।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न स्नैक्स का एक बेहतरीन विकल्प है। पॉपकॉर्न में फाइबर भरपूर होता है। पॉपकॉर्न आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे आपको भरा हुआ महसूस होता है। आप हेल्दी स्नैक्स के रूप में पॉपकॉर्न को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

साबूदाना खिचड़ी

अगर आप काम करते-करते थक जाते हैं तो क्विक एनर्जी पाने के लिये आपके लिये ये देसी रेसिपी बिल्कुल सटीक रहेगी। साबूदाने में मौजूद प्रोटीन आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं साथ ही इसमें पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट आपको देर तक काम करने की शक्ति देता है।

healthy snacks,healthy snacks to eat in office,healthy living,Health tips,health news

मुरमुरे

यदि आप हल्का नाश्ता और कुछ ऐसा चाहते हैं जिसे आपके मुंह का जायका भी चटपटा हो जाए और सेहत के लिए भी अच्छा होतो मुरमुरे का विकल्प सबसे अच्छा होगा। इसमें कैलोरी और वसा बहुत कम है। इस स्नैक का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ प्याज, टमाटर और खीरे डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा