न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खून की कमी को दूर करने के साथ ही कई फायदे पहुंचाएगा मुनक्के का पानी, भूखे पेट करें सेवन

स्वस्थ जीवन के लिए आपकी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा आहार ऐसा होना चाहिए जो शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 10:17:35

खून की कमी को दूर करने के साथ ही कई फायदे पहुंचाएगा मुनक्के का पानी, भूखे पेट करें सेवन

स्वस्थ जीवन के लिए आपकी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा आहार ऐसा होना चाहिए जो शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई करें। ऐसा ही एक आहार हैं मुनक्का जिसमें फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे से पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में मुनक्के का बहुत महत्व बताया गया हैं जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए दिनभर में 5 से ज्यादा मुनक्का नहीं खाना चाहिए। सेहत के लिए भूखे पेट मुनक्के पानी का सेवन अच्छा माना गया हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# कैसे बनाएं मुनक्के का पानी?

रात को सोने से पहले 4-5 मुनक्का अच्छे से धो लें। फिर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह पानी में फूले हुए मुनक्कों को छानकर अलग कर दें। बचे हुए पानी को खाली पेट पी लें। आप चाहें तो 15 मिनट बाद भीगे हुए मुनक्कों को भी खा सकते हैं।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# खून की कमी करें दूर

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। खून की कमी पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन लेने की आवश्यकता होती है। मुनक्का में आयरन प्रचूर मात्रा में होता है। जो एनीमिया की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# इंफेक्शन से बचाए

मुनक्के में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बुखार को कम करने में कारगर साबित होता है। शरीर में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ता है।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# डाइजेशन बेहतर बनाए

मुनक्का का पानी पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट मुनक्का पानी पीने से गैस, कब्ज की समस्या दूर होती है। मुनक्का में फाइबर अधिक होता है, फाइबर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को भी निकालने में मदद करता है।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# ब्लड प्रेशर नॉर्मल करता है

मुनक्के में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर मुनक्का खून की नलिकाओं को साफ करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# हड्डियां मजबूत बनाए

उम्र बढ़ने के बाद महिलाएं जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत करती हैं। मुनक्का में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। मुनक्का का पानी पीने से गठिया और अर्थराइटिस जैसे रोग में भी लाभ मिलता है। अगर आपको हड्डियों में दर्द रहता है, तो मुनक्का का पानी जरूर पिएं।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# वेट लॉस करने में मददगार

खाली पेट मुनक्के का पानी पीने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे खाली पेट खाने से बॉडी में दिन भर एनर्जी रहती है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज से वजन कंट्रोल रहता है।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# बाल झड़ने से रोके

मुनक्का में भरपूर मात्रा में आयरन के साथ-साथ ऐसे न्यूट्रियंस पाएं जाते है। जो कि आपको ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। जिससे कि आपके बाल मजबूत होते है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी भी आपके बालों को झड़ने से रोकता है।

munakka water,health benefits of munakka water,Health tips,fitness tips

# त्वचा की समस्याएं दूर करे

मुनक्का का पानी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इस पानी को पीने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलती है। साथ ही मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स