न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं ये आहार, करें अपनी डाइट में शामिल

हमारा हृदय शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जब तक आपका दिल धड़कता रहेगा, आप जीवित रहेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Sep 2022 5:31:55

दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं ये आहार, करें अपनी डाइट में शामिल

हमारा हृदय शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जब तक आपका दिल धड़कता रहेगा, आप जीवित रहेंगे। दिल में हुई कोई भी समस्या आपके जीवनकाल को कम कर सकती है। भारत में आज दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। हार्ट अटैक आज के समय में मौत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि आप दिल की किसी भी प्रकार की बीमारी से बचे रहें और स्वस्थ रहें। दिल को स्वस्थ रखने के लिए उन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आवश्यक विटामिंस और मिनरल्स हों। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं...

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# बीज

कद्दू, चिया और अलसी जैसे बीज ओमेगा3 के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही स्वस्थ हृदय के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा, ये बीज सही स्नैक सामग्री हैं। सबसे पहले इन्‍हें अलग-अलग या एक साथ सूखा भून लें और एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें। भूख लगने पर आप स्नैक विकल्प के लिए मुट्ठी भर लें।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# नट्स

बीज की तरह ही, मेवे भी हृदय के लिए आवश्यक होते हैं। इनमें अपार अच्छाई होती है। विशेष रूप से आपको अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में अखरोट और बादाम को अवश्य शामिल करना चाहिए। इन दोनों में फैट होता है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और आपके हृदय को बीमारियों से मुक्त रखते हैं।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# दालचीनी

भारतीय किचन में मौजूद दालचीनी न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि, सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। दालचीनी में कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# हल्दी

हल्दी को किसी भी खाने के रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हल्दी में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो दिल को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती है।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# होल ग्रेन

अनाज से बने उत्पाद दो तरह के होते हैं- होल ग्रेन और रिफाइंड। होल ग्रेन में पूरा अनाज होता है- चोकर, बीज और एंडस्पर्म सब मौजूद रहता है, जैसे होल व्हीट आटा, ओटमील, होल कॉर्नमील। वहीं रिफाइंड ग्रेन प्रोसेस्ड होता है, जिसमें चोकर और बीज निकाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया मे अनाज में पाए जाने वाले विटामिन्स, आयरन और डाइटरी फाइबर का अधिकतर हिस्सा खत्म हो जाता है। इसलिए स्वस्थ दिल के जरूरी है कि आप होल ग्रेंन्स से तैयार आटा, ब्रेड आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# लहसुन

लहसुन एक बहुत ही हेल्दी हर्ब है, जो कई रोगों से तो बचाता ही है, दिल को भी स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, विटामिन सी, बी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैगनीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं। इससे हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होता है। सब्जी में डालने के साथ ही लहसुन की दो से तीन कलियों को सुबह खाली पेट कच्चा चबाकर भी खाएं।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# बादाम

बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह विटामिन और खनिजों का भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। बादाम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं। बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है।

foods for heart,healthy heart tips,Health tips,fitness tips

# मेथी दाना

इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो ब्लड ग्लूकोज को कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स को रोकने में मदद करता है। यह टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह के डायबिटिज़ में लाभकारी है और साथ ही नाॅन-डायबिटिक और स्वस्थ्य व्यक्तियों में सामान्य कार्बोहाइड्रेड की सहनशीलता में भी सुधार लाता है। मेथी दाना कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। हार्ट अटैक के दौरान यह हृदय को गंभीर क्षति से बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स