न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

लेकिन बात आती हैं कि कौनसी एक्सरसाइज की जाए ताकि लिवर मजबूत बने। आज हम आपको ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नियमित अभ्यास स्वस्थ और फिट लिवर दिलाएगा। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 2:20:01

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

हमारा शरीर कई अंगों से मिलकर बना हुआ हैं जिसमें से एक हैं लिवर जो कि शरीर को डिटॉक्सिफाई करने, पाचन के लिए जरूरी एंजाइम बनाने, प्रोटीन को संश्लेषित करने, पाचन को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण काम आता हैं। ये हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को छानने का कार्य करता है। लिवर में आई खराबी पूरे शरीर का सिस्टम बिगाड़ सकती हैं जिसके लिए जरूरी हैं कि लिवर को स्वस्थ बनाया जाए। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती हैं। लेकिन बात आती हैं कि कौनसी एक्सरसाइज की जाए ताकि लिवर मजबूत बने। आज हम आपको ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नियमित अभ्यास स्वस्थ और फिट लिवर दिलाएगा। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे...

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

मॉर्निंग वॉक

मॉर्निंग वॉक या ब्रिस्क वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह पैदल चलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी के अनुसार रोजाना 20-25 मिनट एक्सरसाइज करने से लिवर, हृदय और दिमाग स्वस्थ रहते हैं।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

सिंपल स्पाइनल ट्विस्ट

सिंपल स्पाइनल ट्विस्ट से रीढ़ की हड्डी तो मिलती ही है। लेकिन यह लिवर को भी मजबूती देती है। इसकी रेग्युलर प्रैक्टिस से आप कुछ ही समय में मोबिलिटी बढ़ी हुई महसूस करेंगे। ट्विस्ट सभी आंतरिक अंगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि वो पेट के अंगों में परिसंचरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे करने के लिए रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए बैठें। पहले दाएं हाथ को उठाकर बाएं घुटने पर रखें और बाएं हाथ को बांयी तरफ पीछे की तरफ रखें। गर्दन को अपर बॉडी की दिशा में ट्विस्ट करें। आप देखेंगे कि रीढ़ में काफी स्ट्रेच आ रहा होगा। इस स्थिति को 30 सेकेंड तक होल्ड करें और फिर नॉर्मल स्थिति में आएं। इसके बाद इसे दूसरी तरफ से दोहराएं। इस ट्विस्ट को दोनों ओर से 5-5 बार दोहराएं।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

स्विमिंग

स्विमिंग एक और बेहतरीन व्यायाम है, जिसे लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सिर्फ 30 मिनट स्विमिंग करते हैं, तो यह आपके लिवर के लिए बहुद फायदेमंद साबित हो सकता है। स्विमिंग करने से लिवर पर तनाव कम होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और वजन को कंट्रोल रखने में बहुत सहायक है। शरीर का अधिक वजन लिवर संबधी समस्याओं के लिए जिम्मेदार मुख्य जोखिम कारकों में से एक है।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

सिर के ऊपर पैर

इसे करने की प्रैक्टिस योग से आती है। जब आपकी बॉडी फ्लेग्जिबल हो जाए, तब ही इसे ट्राय करें। हालांकि इसे देखना खतरनाक लग सकता है लेकिन यह काफी सरल है। इसे एकदम करने की कोशिश न करें बल्कि धीरे-धीरे करें। इसे करने के लिए फर्श पर सीधा लेट जाएं, धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाना शुरू करें और फिर ओवरहेड करें। पैरों को सीधा रखना बेहतर होगा। लेकिन यदि कोई समस्या होती है तो घुटने को हल्का सा बैंड कर सकते हैं। इस स्थिति में आपकी अंगुलियां फर्श पर स्पर्श होनी चाहिए। लेकिन यदि शुरुआत में इसे करने में प्रॉब्लम होती है तो धीरे-धीरे प्रैक्टिस करें। 30-30 सेकेंड तक इसे दोहराएं।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

प्लैंक

रेजिस्टेंस एक्सरसाइज करना लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्लैंक करने से पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में भी प्लैंक बहुत फायदेमंद है। इसका अभ्यास फिटनेस ट्रेनर के निर्देशानुसार करें।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

ब्रीद के साथ हाथ उठाएं

आर्म रेज, चीगोंग प्रैक्टिस के सबसे आवश्यक एलिमेंट में से एक है, यह पूरे शरीर को डिटॉक्सिफाई और एक्टिव करने के लिए जाना जाता है। चाइनीज मेडिसिन के अनुसार, लिवर हमारे ब्लड को 1 बजे और 3 बजे के बीच फिल्टर करता है। लिवर में स्थिर रक्त को रोकने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे सही समय सुबह ही है। इसे करने के लिए फर्श पर लेट जाएं और हाथों को बगल में रखें। सांस अंदर खींचते हुए दोनों हाथों को सांस की गति से ऊपर उठाएं और सिर के ऊपर तक लेकर जाएं। अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नॉर्मल स्थिति में लाएं। यह एक रेप्स कहलाएगा। जितने संभव हो उतने रेप्स से शुरुआत करें। धीरे-धीरे लगभग 50 रेप्स तक पहुंचें।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

लेग रेजेज

लेग रेजेज भी रेजिस्टेंस व्यायाम का एक और रूप है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए यह एक सिंपल रेजिस्टेंस एक्सरसाइज है। यह आपकी जांघों, पेट और कोर को मजबूत बनाता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को तेजी से कम करता है। फैटी लिवर की समस्या में रेजिस्टेंस एक्सरसाइज को बहुत प्रभावी माना जाता है। आप इसका अभ्यास फिटनेस ट्रेनर के निर्देशानुसार करें।

इन 8 एक्सरसाइज की मदद से बनाए अपने लिवर को स्वस्थ

एब्स एक्सरसाइज

मजबूत पेट की मांसपेशियां न केवल अच्छे दिखने के लिए होती हैं बल्कि आपके आंतरिक अंगों के लिए भी फायदेमंद हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पेट के अंदर बहुत सारे मसल्स होते हैं, जो रेग्युलर एब वर्क

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा