न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 संकेतों से जानें कहीं आपकी हड्डियां तो नहीं हो रही कमजोर, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

जन्म के समय शरीर में 300 हड्डियां होती हैं लेकिन मृत्यु के समय तक शरीर में सिर्फ 206 बचती हैं। हड्डियों का घनत्व 30 की उम्र तक बढ़ता है। इसके बाद व्यायाम न करने, कैल्शियम की कमी से डेंसिटी कम होती जाती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 7:17:46

इन 7 संकेतों से जानें कहीं आपकी हड्डियां तो नहीं हो रही कमजोर, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

जन्म के समय शरीर में 300 हड्डियां होती हैं लेकिन मृत्यु के समय तक शरीर में सिर्फ 206 बचती हैं। हड्डियों का घनत्व 30 की उम्र तक बढ़ता है। इसके बाद व्यायाम न करने, कैल्शियम की कमी से डेंसिटी कम होती जाती है। हड्डियां शरीर की बनावट बनाए रखने के साथ-साथ मासंपेशियों को भी सही रखती हैं और कई अंगो की रक्षा भी करती हैं। हड्डियों में कोलेजन टिश्यूज प्रोटीन होता है जो खुद को हमेशा जीवंत और प्रगतिशील बनाए रखता है। ये शरीर में इतनी तेजी से खुद-ब-खुद बनता व बढ़ता रहता है कि आने वाले सात साल में हमें एक नया कंकाल मिल सकता है। हड्डियों के कमजोर होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ संकेत जो यह बताते है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं और आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

मसूड़ों का कमजोर होना

हड्डियों के कमजोर होने से मसूड़ों में परेशानियां शुरू हो जाती है। जबड़े की हड्डी दांतों पर पकड़ बनाए रखती है और एक उम्र के बाद अन्य हड्डियों की तरह ये भी कमजोर होने लगती है। जबड़े की हड्डी टूटने से मसूड़े में से दांत बाहर आने लगते हैं या अलग भी हो सकते हैं। जबड़े कमजोर होने से दांत खराब भी हो सकते हैं।

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

पकड़ कमजोर होना

हाथों की पकड़ और कलाई, रीढ़ और कूल्हे के हड्डियों के घनत्व के बीच एक संबंध पाया गया है। पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं पर हाल ही में की गई एक स्टडी में पूरे शरीर में हड्डियों के घनत्व को जानने के लिए हाथों की पकड़ की मजबूती सबसे जरूरी फिजिकल टेस्ट माना गया।

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

कमजोर और टूटते नाखून

शरीर में कैल्शियम और कोलेजन की वजह से नाखून बार-बार टूटते हैं। ये दोनों पोषक तत्व मजबूत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। कमजोर नाखून को एक शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा सकता है जो बताते हैं कि आपकी हड्डियों को इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की बेहद जरूरत है।

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

हड्डियों में दर्द

विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित कुछ विटामिन और मिनरल्स हड्डियों के लिए जरुरी होते है। इनकी कमी की वजह से शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द हो सकता है। अगर शरीर में इन विटामिन और मिनरल्स की लगातार कमी रहती है तो आगे चलकर इससे हड्डियों को नुकसान हो सकता है।

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

शरीर झुक जाना

शरीर आगे की तरफ झूकना कमजोर हड्डियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है। बिना ज्यादा भार के अगर आपकी रीढ़ की हड्डी झुक जाती है तो संभव है कि आपकी हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो गई हैं।

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

फिटनेस में कमी

अगर आपकी फिटनेस में गिरावट आ रही है तो हो सकता है कि आपकी हड्डियों के घनत्व में कमी आ रही हो। स्टडी से पता चला है कि वजन कम करने वाली कसरत से हड्डियों को नुकसान कम होता है और ये कैल्शियम और हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के जरिए मजबूत हड्डी बनाते हैं।

bones health,symptoms your bones are getting weaker,bones,Health,Health tips

दिल का तेजी से धड़कना

दिल धड़कने की औसतन दर 60 और 100 बीट्स प्रति मिनट के बीच की है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना कि प्रति मिनट 80 बीट्स से अधिक पल्स रेट होने से हिप, पेल्विस और स्पाइन फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग