न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से ही बदल डालें खड़े होकर भोजन करने की आदत, यहां जानें इससे होने वाले नुकसान

आजकल शादी-समारोह में बफर सिस्टम बहुत देखने को मिलता हैं जहां खड़े होकर भोजन किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 3:57:20

आज से ही बदल डालें खड़े होकर भोजन करने की आदत, यहां जानें इससे होने वाले नुकसान

आजकल शादी-समारोह में बफर सिस्टम बहुत देखने को मिलता हैं जहां खड़े होकर भोजन किया जाता हैं। यह अब बेहद आम हो चुका हैं। वहीँ कई लोग अपने काम पार जाने की जल्दी या किस अन्य कारणों के चलते घर पर भी खड़े-खड़े ही खाना खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे किया गया भोजन आपके लिए सजा बन सकता हैं। जी हां, इस तरह खाना खाने की वजह से सेहत पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं। अगर समय रहते अपनी इस आदत को दूर नहीं किया गया तो तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको खड़े होकर भोजन करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

eating food in standing position,side effects of eating food in standing position,Health tips,fitness tips

# पाचनतंत्र पर प्रभाव

खड़े होकर खाना खाने पर सबसे अधिक तो हमारा पाचनतंत्र ही प्रभावित होता है क्योंकि ऐसे खाने से खाना अक्सर पेट तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता है। अधिकतर वे लोग खड़े होकर खाना खाते हैं जो कि जल्दबाजी में होते हैं। ऐसे में जबतक यह ठीक से पेट तक नहीं पहुंचता है तो यह पच नहीं पाता है और पेट में गैस और भारीपन की समस्याएं होनी लगती है जो कि रात के समय तो अधिकतर परेशान करती है। जब हम खड़े होकर भोजन करते हैं तो उस समय हमारी आंते सिकुड़ जाती हैं और भोजन ठीक से नहीं पच पाता है। इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है और हमें अपच, कब्ज, एसिडिटी की समस्या होती है। कई बार बेचैनी भी महसूस होती है।

eating food in standing position,side effects of eating food in standing position,Health tips,fitness tips

# पॉश्चर बिगड़ता है

खड़े होकर खाने के दौरान हम बहुत ज्यादा झुकते हैं, साथ ही में खुद को रिलैक्स करने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर जोर देते हैं। रोज ऐसा करने से इसका असर रीढ़ की हड्डी पर होने लगता है। वहीं बैठकर खाना खाने से बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा नीचे बैठकर खाना खाने से शरीर में खून का बहाव भी अच्छा होता है। क्रॉस-लेग्स बैठने पर नसों का खिंचाव दूर होता है और वह ज्यादा रिलैक्स होती हैं।

eating food in standing position,side effects of eating food in standing position,Health tips,fitness tips

# मोटापा बढ़ना

व्यक्ति जब जल्दबाजी में खड़े-खड़े खाता है तो कई बार तो उसे सूध तक नहीं होती है कि उसने कितना खा लिया, ऐसे में कई बार खाने का सेवन अधिक भी हो जाता है और जब पेट में भारीपन लगता है तो वो फूला हुआ ही रहता है, ऐसे में बॉडी में फैट जमने लगता है जो कि मोटापे का कारण बनता है। वजन को संतुलित रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि आपकी खाने-पीने की आदतें ठीक रहे।

eating food in standing position,side effects of eating food in standing position,Health tips,fitness tips

# आहार नली पर पड़ता है प्रभाव

अपनी खाने की आदत को इस तरह से बदल डालने पर हमारी आहार नली पर गलत प्रभाव पड़ता है। नली यदि ब्लॉक हो जाती है तब तो समस्या और भी बढ़ जाती है पर इस तरह खाना खाने से भोजन अटकना और ठसका लगने की समस्या अधिकतर होती है। कई बार नली के क्षतिग्रस्त होने से खाना पेट तक नहीं पहुंच पाता है और यह नली में ही सड़ने लगता है जिससे कि गैस बनने लगती है।

eating food in standing position,side effects of eating food in standing position,Health tips,fitness tips

# शरीर होता है कमजोर

खाना जब पेट तक पहुंच नहीं पाता है तो तय बात है कि शरीर को पूरे पोषण तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। पोषण तत्व नहीं मिलते हैं तो शरीर और मस्तिष्क का संतुलन भी ठीक से नहीं बन पाता है। ऐसे में व्यक्ति चिड़चिड़ा होने लगता है और समय के साथ शरीर में कमजोरी और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी होती हैं इसलिए भोजन के पूरे पोषण तत्व लेने के लिए भी बहुत जरूरी है कि खाना बैठकर ही खाया जाए।

eating food in standing position,side effects of eating food in standing position,Health tips,fitness tips

# खाना खाने का सही तरीका

खाना हमेशा जमीन पर पालथी लगाकर खाना चाहिए। साथ ही छोटे-छोटे निवाले को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। दरअसल खाना ही हमारे शरीर को जीने की शक्ति प्रदान करता है। हमारे पूर्वजो नें जमीन पर पालथी लगाकर खाना खाने की जो परंपरा बनाई थी, उसके पीछे कोई गहरी सोच थी। जब पालथी लगाकर जमीन पर हम बैठते हैं तो एक विशेष योगासन की अवस्था में होते हैं, जिसे सुखासन कहा जाता है।सुखासन से स्वास्थ्य संबंधी वे सभी लाभ प्राप्त होते हैं जो पद्मासन से प्राप्त होते हैं। पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, मन एकाग्र रहता है और खाने के पोषक तत्व हमारे शरीर में ठीक से पहुंचते हैं। इससे पेट भी भरता है और संतुष्टि भी मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स