न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट की समस्याओं से राहत दिलाने का काम करेगी किचन में मौजूद ये 10 चीजें, रहेंगे सेहतमंद

आप अपने पेट को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। इनका नियमित सेवन करने के बाद आप खुद को बेहतर और फ्रेश महसूस करा पाएंगे। आइये जानते हैं किचन की उन चीजों के बारे में जो पेट की समस्याओं से राहत दिलाने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 6:13:36

पेट की समस्याओं से राहत दिलाने का काम करेगी किचन में मौजूद ये 10 चीजें, रहेंगे सेहतमंद

अगर पेट स्वस्थ रहता है तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। हांलाकि आजकल अनियमित खान-पान और अव्यवस्थित जीवनशैली के चलते पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, एसिडिटी, खट्टी डकार आदि आम बात हो गई है। ऐसे में जब यह नौबत आती है तो लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं जो कि सही तरीका नहीं हैं। अगर आप भी ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो रसोई में रखी कुछ चीजों के सेवन से आप अपने पेट को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। इनका नियमित सेवन करने के बाद आप खुद को बेहतर और फ्रेश महसूस करा पाएंगे। आइये जानते हैं किचन की उन चीजों के बारे में जो पेट की समस्याओं से राहत दिलाने का काम करेगी।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है जो सबसे अच्छा प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट घटक है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण हल्दी त्वचा को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है। साथ ही साथ इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पेट से जुड़ी सूजन की समस्या को भी दूर करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कब्ज की समस्या से बचाने का काम करते हैं।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

अजवायन

अगर ऐसिडिटी और गैस से परेशान रहते हैं तो आपके लिए अजवाइन का नियमित सेवन बेहद फायदेमंद है। अगर नियमित नहीं लेते तो जिस दिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खा लें, उस दिन अजवाइन जरूर खाएं। यह पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है। खास बात यह कि अजवाइन में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। खाना खाने के 10 मिनट बाद एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन चुटकीभर काला या सेंधा नमक के साथ लें और साथ में आधा गिलास पानी पी लें। हर दिन इसे सब्जियों में डालकर भी खा सकते हैं।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

सौंफ

इससे पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है। 1 कप उबले हुए पानी में 1 चम्मच सौंफ मिला कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पीने से पेट की गर्मी और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

सौंठ

सौंठ गैस को कम करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन हाजमे को दुरुस्त करता है। इससे पेट में एंजाइम सही मात्रा में निकलते हैं। आधा छोटा चम्मच सौंठ का पाउडर गुनगुना या नॉर्मल पानी के साथ खाना खाने के 10-15 मिनट बाद ले सकते हैं।

अदरक

हर किसी के किचन में अदरक आसानी से मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए कर सकती हैं। बता दें कि अदरक में मैंगनीज, आइसोटीन और सोर्बिटोल, फोलेट आदि मौजूद होते हैं, जो तत्व कब्ज को दूर करने और पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से आपकी आंत को स्वस्थ रहती हैं। अगर आपको कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना है, तो आप अपने आहार में नियमित रूप से अदकर के पानी को शामिल कर सकती हैं।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

हींग

खाना बनाने में हींग का उपयोग खूब होता है। बेशक इसकी सुगंध भूख बढ़ाती है लेकिन यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है। यह लिवर को मजबूत करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन के लिए निकलने वाले एंजाइम सही मात्रा में निकलते हैं। अगर इसे साबुत खाना चाहते हैं तो एक चावल या गेहूं के दाने जितनी मात्रा में हींग लें। अगर पाउडर रूप में लेना है तो खाने के 10 मिनट बाद एक गिलास नॉर्मल या गुनगुने पानी के साथ लें। हींग को नाभि के ऊपर लगाने से भी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है और पेट दर्द से राहत। खासकर बच्चों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

काली मिर्च

आपने यकीनन काली मिर्च का इस्तेमाल खाने में किया होगा, लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि काली मिर्च पेट के लिए काफी फायदेमंद है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो कब्ज की समस्यासे परेशान रहते हैं। कई शोध के अनुसार काली मिर्च में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट की अनियमितता को सही करने में मदद कर सकता है। आप कई तरह से काली मिर्च को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं जैसे- काली मिर्च का पाउडर, काली मिर्च को डिशेज पर ऊपर से सर्व करके।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

तेजपत्ता

सब्जियों में तेजपत्ता का उपयोग सदियों से करते आ रहे हैं। पेट की समस्याओं के मामले में तेजपत्ता बड़े काम की चीज है। यह पित्तनाशक है और पाचन को सही रखता है। अमूमन सब्जियों में ही इसका उपयोग हम करते हैं, लेकिन इसे पीसकर पाउडर के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आधा छोटा चम्मच तेजपत्ता पाउडर पानी के साथ खाना खाने के बीच में या 10 मिनट बाद भी ले सकते हैं।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

मेथी

हमारे समाज में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग प्राचीन समय से किया जा रहा है, जो हमारी सेहत के लिए काफी उपयोगी माने जाते हैं। इनमें से एक मेथी भी है, जी हां मेथी का प्रयोग आमतौर पर रसोई में किया जाता है। मेथी के दाने जितने छोटे होते हैं उतना ही लाभकारी भी हैं। अगर आप पेट में जलन की समस्या से परेशान हैं, तो आप इसका सेवन पानी में डालकर कर सकते हैं।

ingredients to get rid of stomach problem,healthy living,Health tips

लौंग

इन एंटी इंफ्लेमेटरी हर्ब्स के अलावा, आप अपने आहार में लौंग को भी शामिल कर सकते हैं। कई रिसर्च के अनुसार लौंग पेट को साफ करनेका सबसे अच्छी एंटी इंफ्लेमेटरी हर्ब्स है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है या फिर पेट दर्द की समस्या है, तो आप लौंग का सेवन कर सकते हैं। बता दें इसका सेवन आप सीधे तौर पर कर सकते हैं या फिर आप इसका तेल, पीसी हुई काली मिर्च का भी सेवन कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स