न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून में हावी होते हैं वायरल और फ्लू, लक्षण दिखते ही आजमाएं ये 10 घरेलू नुस्खें

। अगर आपको बुखार हो जाए, कंपकंपी लगे, नाक बंद हो, गला दुखे, हाथ पैर में दर्द हो या मांसपेशियों में खिंचाव जैसे वायरल और फ्लू के लक्षण दिखे तो आपको जल्द घरेलू नुस्खों को आजमाने की जरूरत होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये नुस्खें आपको तुरंत राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 2:47:40

मॉनसून में हावी होते हैं वायरल और फ्लू, लक्षण दिखते ही आजमाएं ये 10 घरेलू नुस्खें

मॉनसून के इन दिनों में सेहत का ख्याल रख पाना एक बड़ी चुनौती बनता हैं। बरसात के समय में मच्छरों से होने वाली बीमारियों के साथ ही वायरल और फ्लू का डर बना रहता हैं। इन दिनों में इम्युनिटी थोड़ी कमजोर होती हैं जिस वजह से इन्फेक्शन और संक्रमण का खतरा ज्यादा बना रहता हैं। बारिश के इन दिनों में खांसी, बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी, साइनस इन्फेक्शन या ठंड आदि बीमारियां होने का डर बना रहता हैं। अगर आपको बुखार हो जाए, कंपकंपी लगे, नाक बंद हो, गला दुखे, हाथ पैर में दर्द हो या मांसपेशियों में खिंचाव जैसे वायरल और फ्लू के लक्षण दिखे तो आपको जल्द घरेलू नुस्खों को आजमाने की जरूरत होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये नुस्खें आपको तुरंत राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

हल्दी वाला दूध

बचपन में सर्दियों में नानी-दादी घर के बच्चों को सर्दी के मौसम में रोज हल्दी वाला दूध पीने के लिए देती थी। हल्दी वाला दूध जुकाम में काफी फायदेमंद होता है क्योंकि हल्दी में एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं जो कीटाणुओं से हमारी रक्षा करते हैं। रात को सोने से पहले इसे पीने से तेजी से आराम पहुचता है. हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज मौजूद रहती है जो की इन्फेक्शन से लडती है. इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षणों में आराम पहुंचाती है.

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

शहद और काली मिर्च

अगर आप कफ और खांसी से परेशान हो गए है तो शहद और काली मिर्च को 1 चम्मच में मिक्स कर लें और खाकर सो जाएं। ध्यान रहे इसे खाने के बाद पानी भी नहीं पीना है और कुछ खाना भी नहीं है। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है, और काली मिर्च की भी। यह शरीर में नेचुरल गर्मी पैदा करता है।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

च्यवनप्राश खाएं

च्यवनप्राश में कई सारी जड़ी-बूटियां शामिल होती है। इसका सेवन करने से शरीर का तापमान सामान्य रहता है। जिससे फ्लू और सर्दी जुकाम का खतरा टल जाता है। इसलिए प्रतिदिन दूध के साथ 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन जरूर करना चाहिए। च्यवनप्राश को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में जाना जाता है।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

भाप लें

अगर आपको जुकाम खांसी की समस्या हो गई है, तो आपके लिए भाप लेने से बेहतर कोई दूसरा घरेलू उपाय नहीं है। भाप लेने से बंद नाक खुलती है और सांस की नली की सूजन भी कम होती है। आप चाहें तो नॉर्मल पानी की भाप लें या फिर पानी में कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं। भाप लेने से आपकी बंद नाक खुल जाएगी और सीने में जकड़न में भी आराम पड़ेगा।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

पुदीना और अजवाइन की भाप

अगर आपको बहुत अधिक खांसी या कफ हो रहा है तो आप गर्म पानी में पुदीने की पत्तियां या अजवाइन की पत्तियों की भाप लें। इससे तुरंत आराम मिलेगा। सर्दी-खांसी होने पर अदरक की चाय पीना नहीं भूलें। और स्वास्थ्य के लिहाज से चाय में शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

तुलसी का काढ़ा

आयुर्वेद में तुलसी का विशेष महत्व होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर कई बीमारियों को दूर करने में तुलसी का इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से आप वायरल फीवर को दूर रख सकते हैं। साथ ही इससे आपको वायरल फीवर में होने वाली कई परेशानियों से राहत भी मिल सकता है। तुलसी का सेवन आप कच्चा चबाकर भी कर सकते हैँ। इसके अलावा तुलसी काढ़ा भी पिया जा सकता है। तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए 1.5 कप पानी लें। अब इस पानी में 10 से 12 तुलसी की पत्तियां डालकर इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद इसे एक कप में छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे वायरस फीवर से छुटकारा मिल सकता है।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

गर्म पानी और नमक से गरारे

गर्म पानी में चुटकी भर नमक मिला कर गरारे करने से खांसी-जुकाम के दौरान काफी राहत मिलती है। इससे गले को राहत मिलती है और खांसी से भी आराम मिलता है। यह भी काफी पुराना नुस्खा है।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

गेहूं की भूसी

जुकाम और खांसी के उपचार के लिए आप गेहूं की भूसी का भी प्रयोग कर सकते हैं। 10 ग्राम गेहूं की भूसी, पांच लौंग और कुछ नमक लेकर पानी में मिलाकर इसे उबाल लें और इसका काढ़ा बनाएं। इसका एक कप काढ़ा पीने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। हालांकि जुकाम आमतौर पर हल्का-फुल्का ही होता है जिसके लक्षण एक हफ्ते या इससे कम समय के लिए रहते हैं। गेंहू की भूसी का प्रयोग करने से आपको तकलीफ से निजात मिलेगी।

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

हल्दी और सौंठ का पाउडर

अदरक में एंटी आक्सिडेंट गुण बुखार को ठीक करते हैं. एक चम्मच काली मिर्च का चूर्ण, एक छोटी चम्मच हल्दी का चूर्ण औरएक चम्मच सौंठ यानी अदरक के पाउडर को एक कप पानी और हल्की सी चीनी डालकर गर्म कर लें. जब यह पानी उबलने के बाद आधा रह जाए तो इसे ठंडा करके पिएं. इससे वायरल फीवर से आराम मिलता है.

home remedies to treat flu in monsoon,healthy living,Health tips

अदरक की चाय

खांसी-जुकाम में तुलसी अदरक की चाय पीने से बहुत फायदा मिलता है। अदरक की चाय से रक्त संचार बेहतर होता है। यह रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग