Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 आहार का सेवन दिलाएगा कब्ज की समस्या से राहत, आहार में करें शामिल

इस समस्या से राहत पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाते हुए खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करें। ऐसे ही आहार की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 4:29:01

इन 10 आहार का सेवन दिलाएगा कब्ज की समस्या से राहत, आहार में करें शामिल

शरीर तभी स्वस्थ रह पाता हैं जब पाचन क्रिया सही हो। जी हां, डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं करता हैं तो ब्लोटिंग और एसिडिटी के साथ ही कब्ज की समस्या भी पनपने लगती हैं। आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा कब्ज की समस्या से परेशान हैं और हर दिन परेशानी का सामना कर रहे हैं। कब्ज होने पर पेट गड़बड़ रहता है और बार-बार मल त्यागने की इच्छा होती है जिससे पूरा दिन काम में मन नहीं लग पाता हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाते हुए खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करें। ऐसे ही आहार की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करेंगे।

foods to relive from constipation,healthy living,Health tips ओट्स

आप सुबह के समय नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पेट हो स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर है। पहले तो यह पानी में आसानी से घुलकर जेल जैसा रूप ले लेता है जबकि अघुलनशील फाइबर मल में भारी मात्रा में जुड़कर खाद्य पदार्थ को नरम बनाता है और इसे पेट व आंत से गुजरने में आसानी होती है। इस तरह मल त्याग करने के लिए जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और कब्ज से छुटकारा मिल जाता है।

foods to relive from constipation,healthy living,Health tips अलसी के बीज
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों के अलावा अलसी के बीज आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अलसी में विरेचक गुण होते हैं। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है। इनके उपयोग से मलाशय की सफाई करने में आसानी होती है। इसके सेवन से बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पर ध्यान रखें, इन्हें पूरा ना खाएं, वरना इन्हें पचाना मुश्किल हो जाएगा।

foods to relive from constipation,healthy living,Health tips नारियल तेल

कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि शुद्ध नारियल तेल के सेवन से कब्ज की समस्या से निजात मिल सकता है। इसमें फैटी एसिड होता है। यह आंत में अभिक्रिया कर कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच नारियल तेल को अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। foods to relive from constipation,healthy living,Health tips हरी सब्जियां

हमें स्वस्थ रहने के लिए हमेशा से ही हेल्दी खाने की सलाह दी जाती रही है। हरी सब्जियां आपको कई बीमारियों से राहत दिलाने का काम करती हैं। आप अपनी डाइट में पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ये पेट को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। ये वजन घटाने में मदद करती हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती हैं।

foods to relive from constipation,healthy living,Health tips अदरक की चाय

अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके बदले में अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक कप अदरक की चाय बना लें और इसमें दो चम्मच अरंडी के तेल को अच्छी तरह से मिक्सकर पिएं। इस चाय से भी कब्ज की समस्या दूर होती है। foods to relive from constipation,healthy living,Health tips दही

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती हो उन्हें दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंत को स्वास्थ रखने के साथ मल को नरम करने में मदद कर सकते हैं। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह तक हर सुबह 180 मिलीलीटर की मात्रा में दही का सेवन करने वाले लोगों में पुरानी कब्ज ठीक होने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। foods to relive from constipation,healthy living,Health tips दाल

दालें कई तरह की होती हैं। अधिकांश बीन्स, दाल, छोले और मटर में बहुत अधिक फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज को कम करता है। 2017 के एक अध्ययन में पाया गया कि 100 ग्राम पकी हुई दालें दैनिक फाइबर सेवन का लगभग 26 प्रतिशत प्रदान करती हैं। रोजाना 100 ग्राम दाल कब्ज से राहत दिला सकती है।


foods to relive from constipation,healthy living,Health tips इन फलों का करें सेवन

आप कीवी, संतरा, नाशपाती और सेब जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा इन फलों में अधिक मात्रा में पानी, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज भी होते हैं। ये कब्ज का इलाज करने में मदद करते हैं।


foods to relive from constipation,healthy living,Health tips अजवाइन और त्रिफला

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन और त्रिफला बहुत कारगार होते हैं। ये पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप त्रिफला, अजवाइन और सेंधा नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करें। ये पाचन संबंधित कई अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करेगा।


foods to relive from constipation,healthy living,Health tips ब्रोकली

ब्रोकली में 'सल्फोराफेन' नामक एक यौगिक मौजूद होता है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने के साथ पाचन को आसान करता है। इसके अलावा यह आंत में कई ऐसे सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोकने में सहायक है जो पाचन को कठिन बना देते हैं। साल 2017 के किए गए एक अध्ययन में कुछ लोगों को 4 सप्ताह तक प्रतिदिन 20 ग्राम कच्ची ब्रोकली स्प्राउट्स या 20 ग्राम अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने को दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने ब्रोकली स्प्राउट्स खाए उनमें कब्ज के लक्षण काफी कम देखे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology