न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन पैदा करता हैं कई शारीरिक समस्याएं, जानें और बरतें सतर्कता

अक्सर देखने को मिलता हैं कि कई लोगो को सुबह उठते ही भूख लगने लग जाती हैं और वे कुछ भी खाने लगते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sept 2022 3:57:14

खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन पैदा करता हैं कई शारीरिक समस्याएं, जानें और बरतें सतर्कता

अक्सर देखने को मिलता हैं कि कई लोगो को सुबह उठते ही भूख लगने लग जाती हैं और वे कुछ भी खाने लगते हैं। आपका पाचन तंत्र लंबे समय तक सोने के बाद काम करना शुरू करता है, इसके लिए उसे कुछ समय देना चाहिए और जागने के कम से कम 2 घंटे बाद ही नाश्ता करना चाहिए। इसमें भी आपको क्या खाना चाहिए यह सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। जी हां, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए नहीं तो उनसे शारीरिक समस्या पैदा हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन चीजों का सेवन आपको सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# सेब

सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन खाली पेट सेब खाने से बचें। सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द और पेट में ऐंठन का भी कारण बन सकता है। कई लोगों को खाली पेट सेब खाने से गैस बन जाती है। इसके अलावा केला, नाशपाती भी खाली पेट खाने से बचें।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# चाय या कॉफी

एक कप चाय या कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना एक बहुत ही आम बात है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव उत्तेजित हो जाता है, जो कुछ लोगों में पेट की समस्या का कारण बनता है, इसलिए खाली पेट चाय या कॉफी के सेवन से बचें।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# अंगूर

खाली पेट कभी भी एसिड वाले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर में भी एसिड होता है, इसलिए सर्दियों में इसे खाली पेट खाने से बचें। खाली पेट अंगूर खाने से पेट में जलन, दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं रोजाना खाली पेट अंगूर खाना गैस्ट्रिक अल्सर का भी कारण बन सकता है। खाली पेट संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फल एसिडिटी बढ़ाते हैं।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# कच्ची सब्जियां

कच्ची सब्जियां या सलाद का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि एक्सपर्ट ऐसा करने की सलाह नहीं देते। दरअसल, कच्ची सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो खाली पेट पर अतिरिक्त भार डाल सकती हैं। वहीं खाली पेट खाने पर ये पेट फूलने और पेट दर्द का कारण भी बन सकती हैं, इसलिए सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों को खाने से बचें।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# मसालेदार भोजन

खाली पेट मसाले और मिर्च खाने से पेट की परत में जलन हो सकती है, जिससे एसिडिक रिएक्शन और पेट में ऐंठन करी शिकायत हो सकती है। वहीं मसालों की प्रकृति तीखी होती है, जो अपच को बढ़ा सकती है। इसलिए सुबह के समय तीखे और मसालेदार भोजन करने से बचें। कई लोग सुबह नाश्ते में समोसा, कचोड़ी, पकौड़ी आदि का सेवन करते हैं, वे भी इनसे बचें।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# दही

दही खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसे सुबह खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट की अम्लता के स्तर को बिगाड़ देता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं। जिससे पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# टमाटर

देखा जाए, तो टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद टैनिक एसिड पेट में अम्लता को बढ़ाता है और गैस्ट्रिक अल्सर की वजह बन सकता है। बेहतर है आप रात में सलाद के रूप में टमाटर का सेवन करें।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# खट्टे फल

खट्टे फल विटामिन सी के बहुत अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसके बावजूद इन फलों को सुबह खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए। दरअसल खट्टे फल खाने से पेट में एसिड तेजी से बनने लगता है। इन फलों में फ्रक्टोज और फाइबर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। जिससे सुबह खाली पेट उनका सेवन करने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# केला

केला न केवल कब्ज से राहत दिलाता है, बल्कि इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती। विशेषज्ञ इसे सबसे अच्छा सुपर फूड मानते हैं। लेकिन केले में अच्छी मात्रा में मौजूद मैग्रीशियम और पोटेशियम भी होता है। अगर केले को खाली पेट खाया जाए, तो ब्लड में पोटेशियम और मैग्नीशियम असंतुलित हो जाता है।

foods to eat empty stomach,Health tips,fitness tips,healthy foods

# नाशपाती

नाशपाती में पाया जाने वाला कच्चा फाइबर पेट की नाजुक श्लेष्मा झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं अगर नाशपाती को खाली पेट खाया जाए तो पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बचें। अगर खाना ही चाहते हैं तो उठने के 2 घंटे बाद ओट्स या दलिया के साथ मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे