न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

कुछ फूड्स ऐसे हैं जिससे फैट तेजी से बर्न होता है और इन चीजों को एक साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड कॉम्बो के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 9:58:49

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका हैं जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हैं। मोटापा और बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों को बुलावा देता हैं जिसके चलते लोग इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। लोगों का मानना हैं कि वजन घटाने के लिए जिम जाना जरूरी हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं, हांलाकि दिनचर्या में व्यायाम जरूर होना चाहिए। लेकिन इसी के साथ ही आप खानपान में बदलाव करके भी बिना जिम जाए वजन घटा सकते हैं। कुछ फूड्स ऐसे हैं जिससे फैट तेजी से बर्न होता है और इन चीजों को एक साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड कॉम्बो के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

ग्रीन टी और लेमन

बढ़ते वजन को मॉनिटर करने वालों के लिए ग्रीन टी सबसे अच्छा बेवरेज माना जाता है। लो कैलरी और एंटी-ऑक्सीडेंट वाला ड्रिंक तेजी से कैलोरी बर्न करता है और बेहद कम समय में कई किलो वजन घटा देता है। कई स्टडी में ये बात साबित हो चुकी है कि दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और तेजी से वजन घटता है। इसे ज्यादा कारगर बनाने के लिए आप इसमें विटामिन-सी से भरपूर फ्रेश नींबू का रस डाल सकते हैं।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

दालचीनी और कॉफी

कॉम्बो फूड्स का स्वाद भले ही आपको अजीब सा लगे लेकिन जब वजन कम करने की बात आती है तो यह आपके लिये प्रभावी रूप से काम करता है। इसका उपयोग करने के लिये आप कॉफी तैयार करें, और उसमें दालचीनी पाउडर मिला लें। दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं जो इंसुलिन को संतुलित करने में मदद करते हैं, और जब इसे कॉफी के साथ मिलाया जाता है तो यह आपके शरीर से जमे फेट को हटाने में भी मदद करते है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

पत्तेदार सब्जिया और ऑलिव ऑयल

हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद भूख को कंट्रोल करने लिए बेस्ट फूड आइटम मानी जाती हैं।इसमें अगर ऑलिव ऑयल शामिल कर लिया जाए तो फायदा दोगुना होगा। इन दोनों चीजों को एकसाथ खाने से आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर ऑलिव ऑयल और पत्तेदार सब्जियां मिलकर आपकी भूख को कंट्रोल रखते हैं।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

पालक और केला

केला एक ऐसा फल है जो आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और जब इसे पालक के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जाता है तो फिर सोने में सुहागा हो जाता है क्योंकि इन दोनों के गुण मिलकर तेजी से शरीर से वसा और कैलोरी को कम कर देते हैं। यह शरीर के वजन को घटा देता है यह वजन को कम करने वाला सबसे अच्छा असान तरीका है। क्योंकि पालक में वसा को जलाने वाले गुण होते है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

दलिया और पीनट बटर

दलिया विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतर स्रोत है। इसमें घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लुकन होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करता है करते हैं। पीनट बटर मूंगफली से बनता है। इसमें 25 फीसदी प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का भी एक अच्छा स्रोत है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

तरबूज और सेब

क्या आपने कभी इन फलों को एक साथ खाया है। यदि नही, तो अब आपके खाने का समय आ गया है। यदि आप अपने शरीर के वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन सलाद के रूप में ज़रूर करें। तरबूज और सेब फाइबर के सबसे अच्छे स्रोत हैं। इसका यही मिश्रित रूप ही आपके शरीर में जमा फेट्स को कम करने में मदद करता है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

पालक, सेब और अदरक

पालक में कम कार्ब और अघुलनशील फाइबर में ज्यादा होते हैं। इसमें कैरोटीनोइड, विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड, लौआयरन और कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है। सेब में 85 फीसदी पानी होता है। इसमें कम कैलोरी होती है। इन सभी गुणों की वजह से यह वजन घटाने में सहायता करता है। यह फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। अदरक में जिंजरोल पाया जाता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अदरक को खाली पेट खाने से वजन कम होने की गति बढ़ती है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

दही और रैस्बेरी

अब आपके वो दिन गए जब आपको पेट की चर्बी कम करने के लिये सोचना पड़ता था। अब आप काफी कम समय में अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं इसके लिये बस लायें स्वस्थ कॉम्बो फूड जो आपको जल्दी स्लिम और फिट दिखाने में मदद कर सकता है। इसके लिये आप दही के साथ रैस्बेरी को मिलाएं। रैस्बेरी आपके शरीर के कार्ब्स को जलाने में मदद करता है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

अंडा और पालक

अंडे में हाई क्वालिटी का प्रोटीन पाया जाता है। इस पौष्टिक आहार की रेसिपी बेहद आसान और वेट लॉस फ्रेंडली है, अगर आप वजन घटाने के मिशन पर हैं, तो अपने ऑमलेट में पालक को शामिल कर लें। एक स्टडी के मुताबिक, आयरन से भरपूर पालक अंडे के साथ तेजी से वजन घटाने का काम करता है।

बिना जिम जाए वजन घटाने में मदद करेंगे ये 10 फूड कॉम्बो, जानें और आजमाए

काली मिर्च और अंडे

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंडे में प्रोटीन की प्रचूर मात्रा पाई जाती है पर क्या आपने कभी अंडे को काली मिर्च के साथ खाया है? यह बात भले ही आपको अजीब सी लगे, लेकिन यह कॉम्बो फूड आपके वजन कम करने वाला सबसे अच्छा उपाय है। अंडे के साथ काली मिर्च का सेवन करने से आपका वजन काफी जल्दी कम हो सकता है क्योकि काली मिर्च में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, और अंडे में प्रोटीन। जब दोनों को साथ मिलाकर खाया जाये तो ये तत्व आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करके वजन कम करने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी