न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सास को रखें खुश, इन तरीकों से करें उनके दिल पर राज

लेकिन हम आपको इस लेख के जरिये ऐसे तरीके बताने वाले है जिन्हे अपना कर आप सास के दिल पर राज करेंगी, जो इस रिश्ते की खूबसूरती और मजबूती को भी बढ़ा देगा। 

Posts by : Karishma-H | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 3:50:16

सास को रखें खुश, इन तरीकों से करें उनके दिल पर राज

सास बिना ससुराल अधूरा है और अगर शादी के बाद ससुराल में राज करना है तो सास को खुश रखना जरूरीहै। शादी के बाद कई बार आपस में विचार और पसंद न मिलने के कारण सास-बहुके बीच में टकराव होने लगता है और रिश्तों में खटास आ जाती है। ऐसे में आपको कई बार सास की मर्जी के अनुसार चलना पड़ता है। लेकिन हम आपको इस लेख के जरिये ऐसे तरीके बताने वाले है जिन्हेअपना कर आप सास के दिल पर राज करेंगी, जो इस रिश्ते की खूबसूरती और मजबूती को भी बढ़ा देगा।

keep mother in law happy  rule the heart of mother in law in these ways,mates and me,relationship tips

सास के फेवरेट सीरियल की करें चर्चा

शादी के बाद कई बार ऐसा होता है कि जो हमारी पसंद सास से बिल्कुल मेल नहीं खाती, लेकिन आप केवल एक आसान तरीके से उनकी फेवरेट बन सकती है तो वो है फेवरेट सीरियल चर्चा करना। जी हाँ जो सास टीवी सीरियल देखना पसंद करती है, अगर आप उनसे उनके फेवरेट सीरियल के बारें में चर्चा करेंगी तो वे बहुत खुश होंगी , ऐसे में अगर आप हाउसवाइफ है तो आप उनके साथ बैठ कर उनका फेवरेट सीरियल भी देख सकती है।

ज्यादा से ज्यादा समय बिताए

आप अपने सास के दिल पर तभी राज कर सकती है जब आप उनके साथ ज्यादा समय बिताए। आप अपनी सास के साथ जितना समय व्यतीत करेंगी आप दोनों के बीच उतना ही प्यार बढ़ेगा। साथ ही ज्यादा समय बिताने के कारण आपस में तकरार भी कम होगी और आप एक दूसरे को समझ भी पाएंगी। अगर आप अपनी सास से कटी-कटी रहेगी तो आपके रिश्ते में दूरियां आ जाएँगी। इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा।

keep mother in law happy  rule the heart of mother in law in these ways,mates and me,relationship tips

अपने फैसलों में ले राय

अगर आप किसी बात को लेकर फैसला ले रही है तो अपनी सास की राय अवश्य ले। ऐसा करने से आपकी सास आपको उचित राय और सही फैसला लेने में आपकी मदद करेंगी। इससे आप दोनों के रिश्ते भी मजबूत होंगे।

सास की बात का करें सम्मान


अगर आपको ससुराल में अपनी सास का दिल जितना है तो सबसे पहले आपको अपनी सास की बात का सम्मान करना चाहिए। आपकोउनके लिए सम्मान की भावना हमेशा रखनी चाहिए। अगर आप ऐसे करेंगी तो आपको भी बदले में सम्मान मिलेगा। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें और अपनी बातों को भी प्यार से समझाएं क्योंकि किसी भी रिश्ते में प्यार तभी बढ़ता है जब दो लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

keep mother in law happy  rule the heart of mother in law in these ways,mates and me,relationship tips

अपनी रोजमर्रा की आदतों में करें बदलाव

अगर आपको सास से अपने रिश्ते मधुर बनाने है तो आपको अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों को बदलना जरूरी है, जैसे कि अगर आपको काम करने में आलस आता है तो आपको कुछ ऐसी टिप्स को अपनाना होगा जिससे आपको आलस ज्यादा ना आए। अगर आप अपनी कुछ आदतों को सुधार लेंगी तो आपकी सास भी आपसे खुश रहेंगी क्योंकि उन्हें आपके अंदर अच्छा बदलाव नजर आएगा।इसलिए आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार अवश्य करना चाहिए ताकि आपकी सास से आपकी बेवजह नोकझोंक ना हो।

अपनी सास का रखें ख्याल


आपको अपनी सास का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि बहुके आने के बाद सास अपनी हर छोटी जरूरतों के बारे में आपसे कहने में हिचकिचाहट महसूस कर सकती हैं इसलिए आपको उनसे शांत मन से बात करके उनकी जरूरतों को पूछना चाहिए और उन चीजों को ध्यान में रखकर उनका ख्याल रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगी तो आपकी सास आपको अपनी बेटी की तरह मानने लगेंगी और आपके सामने प्यार से अपनी बात रखेंगी।

keep mother in law happy  rule the heart of mother in law in these ways,mates and me,relationship tips

दादी-बच्चों का बनाए रिश्ता मजबूत

बच्चे अपने दादा-दादी के बहुत नजदीक और लाडले होते है ऐसे में आपको एक बहु और माँ होने के नाते ये प्रयास करना चाहिए कि आपके बच्चों के रिश्ते अपनी दादी से मजबूत हो। इसलिएआपको अपने बच्चों को भी समझाना चाहिए किउनकी दादी यानी आपकी सास का वो सम्मान करें और उनकी बातों का भी सम्मान करें।ऐसा करने से आपके बच्चे और आपकी सास के बीच रिश्ता मजबूत होगा। इसके साथ-साथ उन्हें यह भी अच्छा लगेगा कि आप अपने बच्चों के मन में उनके लिए सम्मान देना सीखा रही हैं। इससे आपका रिश्ता भी मधुर हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत