न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मेल एक्टर्स को ज्यादा फीस देने पर जोया ने करण को दी नसीहत, आशा ने बताए बढ़ते तलाक के कारण

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने निर्देशकों की एक बैठक आयोजित की। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने मेल एक्टर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 2:11:47

2 News : मेल एक्टर्स को ज्यादा फीस देने पर जोया ने करण को दी नसीहत, आशा ने बताए बढ़ते तलाक के कारण

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने निर्देशकों की एक बैठक आयोजित की। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने मेल एक्टर्स को मिलने वाली ज्यादा फीस के मुद्दे को उठाया जिसके तुरंत बाद जावेद अख्तर की बेटी फिल्ममेकर जोया अख्तर ने उन्हें नसीहत दे डाली। करण ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मूवी का बजट तो कम है लेकिन स्टार्स अपनी फीस कम ही नहीं करते हैं। वे जो उनके बड़े बजट की मूवी की फीस होती है वही लेते हैं। इस पर जोया ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप उन्हें ज्यादा फीस देते ही क्यों हैं?

एक्टर्स को उनकी मुंहबोली फीस देना आपको बंद कर देना चाहिए। करण ने इसके जवाब में कहा कि अब उन्होंने ज्यादा फीस देना बंद कर दिया है। जब भी कोई एक्टर ज्यादा फीस की डिमांड करता है तो मैं उनसे पूछता हूं कि आपकी पिछली दो फिल्में कौनसी हैं और आपने कितनी ओपनिंग दी। इसके आधार पर ही आपकी फीस तय की जाएगी। करण ने पिछले दिनों रिलीज हुई उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘किल’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस मूवी में हमने एक नया चेहरा (लक्ष्य लालवानी) लिया था। यह एक एक्शन मूवी थी। इसकी शूटिंग एक ही ट्रेन में होनी थी।

हर एक्टर ने इस मूवी में उतने ही पैसे लिए जितना मूवी का बजट था। मूवी 40 करोड़ के बजट में बनी थी। अब अगर कोई अपनी फीस मूवी के बजट से भी ज्यादा लेगा तो क्या वह गारंटी देगा कि 40 करोड़ में बनी मूवी 120 करोड़ की कमाई करेगी। इसकी कोई गारंटी नहीं है। इस मूवी में हमने नए एक्टर को कास्ट किया। अब मूवीज बनाने के लिए हमें ये ही करना पड़ेगा। बता दें फिल्म में लक्ष्य के साथ राघव जुयाल, तान्या मानिकतला और आशीष विद्यार्थी भी थे।

zoya akhtar,filmmaker zoya akhtar,karan johar,filmmaker karan johar,zoya karan,kill movie,directors meeting,asha bhosle,singer asha bhosle,asha divorce,sri sri ravishankar

आजकल महिलाएं बच्चे पैदा करना बोझ समझती हैं : आशा भोसले

दिग्गज गायिका आशा भोसले (91) कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। उनकी मधुर आवाज ने कई एक्ट्रेस को स्टार बना दिया। आशा अब भले ही कम एक्टिव हैं, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के कानों में रस घोल देते हैं। इस बीच आशा ने कहा है कि नई पीढ़ी रिश्तों और शादी को गंभीरता से नहीं लेती है। आशा ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के साथ बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर बात की।

आशा ने कहा कि मैंने ज्यादातर समय फिल्म इंडस्ट्री में बिताया है और कई लोगों को देखा है, लेकिन पहले वे कभी भी ऐसे कठोर कदम नहीं उठाते थे जैसे आज की पीढ़ी उठाती है। मुझे लगता है कि उनके बीच का प्यार बहुत जल्द खत्म हो जाता है और वे एक-दूसरे से जल्दी बोर भी हो जाते हैं। शायद ये ही तलाक के मुख्य कारणों में से एक है। मेरी जिंदगी में भी बहुत सारी समस्या आई हैं।

ऐसी परेशानियों के बीच मैं ज्यादा से ज्यादा अपने तीनों बच्चों के साथ अपनी मां के घर चली जाया करती थी, लेकिन तलाक लेने का कभी नहीं सोचा। आशा ने कहा कि आजकल महिलाएं बच्चे पैदा करना बोझ समझती हैं। मैंने 10 साल की उम्र में गायिका के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। इस दौरान मेरे तीन बच्चे हुए, उन्हें पाला, उनकी शादी की और अब मेरे पोते-पोतियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री