न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जीनत ने मां की याद में शेयर की ये बड़ी बातें, आरती की संगीत सेरेमनी में लगा सितारों का मजमा

एक्ट्रेस जीनत अमान (72) को सोशल मीडिया पर आए लंबा अरसा नहीं हुआ है, लेकिन वह फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो चुकी हैं। जीनत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 12:45:05

2 News : जीनत ने मां की याद में शेयर की ये बड़ी बातें, आरती की संगीत सेरेमनी में लगा सितारों का मजमा

एक्ट्रेस जीनत अमान (72) को सोशल मीडिया पर आए लंबा अरसा नहीं हुआ है, लेकिन वह फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो चुकी हैं। जीनत बिंदास स्टाइल में खुलकर अपनी बात रखती हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि लोग क्या सोचेंगे। जीनत अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों से भी फैंस को रूबरू कराती रहती हैं। अब जीनत ने मां के साथ अपनी 2 फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में उनकी मां सिंडा और पिता अमानुल्लाह खान और दूसरी में उनकी मां और सौतेले पिता अंकल हेंज नजर आ रहे हैं।

जीनत ने लिखा, “मेरी मां की तरह कोई भी दुनिया में शानदार महिला नहीं रही हैं। वह काफी सुदंर और स्मार्ट थीं। 50 के दशक में जब वह और मेरे पिता अलग हो गए तब उन्होंने काम करना शुरू किया। उन्होंने मुझे बेस्ट बोर्डिंग स्कूल भेजा। जब मैंने एक्टिंग में करिअर बनाने का फैसला लिया तब उन्होंने अपना काम छोड़ दिया और मेरी मैनेजर बन गईं। वह मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ नेगोशिएशन करतीं, मेरे टिफिन पैक करतीं और मुझमें कॉन्फिडेंस लेकर आतीं।

मां को लगता था कि मेरे लायक कोई मर्द है ही नहीं है और इसी वजह से हमारे बीच लड़ाई होती। तब भी जब मुझे लो फील होता तो मैं उनके बेड पर जाकर उनका हाथ पकड़कर लेट जाती। कुछ बात नहीं होती थी, लेकिन मैं अच्छा महसूस करती थी। यह सच है कि मैंने उनका दिल तोड़ा है जब मैं भाग गई थी, लेकिन मेरे पहले बेटे के जन्म के बाद सब ठीक हो गया।

दोनों का बर्थडे एक ही दिन होता है। मां के मरने के बाद ऐसा लगा जैसे मेरे कंधे से किसी ने सुरक्षा की चादर छीन ली है। ये फोटो मेरे लिए बहुत कीमती हैं। उल्लेखनीय है कि जीनत ने एक्टर मजहर खान के साथ शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। मजहर का 43 साल की उम्र में साल 1998 में निधन हो गया था।

आरती की संगीत सेरेमनी में दिखे ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले चुके कई कंटेस्टेंट

मशहूर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (39) इन दिनों अपने प्री वेडिंग फंक्शंस से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मंगलवार (23 अप्रैल) को आरती और बिजनेसमैन दीपक चौहान की संगीत सेरेमनी रखी गई थी जिसमें दोनों खूब एंजॉय करते दिखे। आरती जहां लाइम ग्रीन कलर के लहंगा आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं दीपक ब्लू-वाइट कुर्ता धोती में जंच रहे थे। संगीत में आरती के भाई-भाभी कॉमेडिन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी अपने बच्चों के साथ नजर आए। वे आरती-दीपक के साथ पोज देने में मशगूल रहे।

टीवी इंडस्ट्री कई सेलेब्स फंक्शन में पहुंचे। ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके एक्स लवर्स पारस और माहिरा भी शामिल हुए। पारस-माहिरा का शो से बाहर आने के कुछ साल बाद ब्रेकअप हो गया था। होने वाली दुल्हनियां आरती भी शो की टॉप-5 कंटेस्टेंट रही थीं। फंक्शन में BB-13 का हिस्सा रहे एक्ट्रेस रश्मि देसाई, देवोलीना और विकास पाठक ने भी शिरकत की।

इसके अलावा ‘बिग बॉस’ के पिछले सीजंस में नजर आ चुके कीश्वर मर्चेंट व उनके पति सुयश, शेफाली जरीवाला व उनके पति, अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी पहुंचे। एक्टर करण सिंह ग्रोवर और युविका चौधरी ने भी महफिल की शान बढ़ाई। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया मीडिया के साथ मस्ती-मजाक करते दिखे। बता दें कि आरती और दीपक की शादी 25 अप्रैल को है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष