न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मजहर के साथ शादी कर पछताईं जीनत ने याद किया संघर्ष, मनीषा रानी को इसलिए किया जा रहा ट्रॉल

जीनत अमान 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं। उनकी छवि खास तौर से ग्लैमरस गर्ल की थी। जीनत (72) ने उस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 7:14:51

2 News : मजहर के साथ शादी कर पछताईं जीनत ने याद किया संघर्ष, मनीषा रानी को इसलिए किया जा रहा ट्रॉल

जीनत अमान 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं। उनकी छवि खास तौर से ग्लैमरस गर्ल की थी। जीनत (72) ने उस दौरान समकालीन अभिनेताओं के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जीनत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर खुद की फिल्मों और पुरानी यादों को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बीच जीनत का एक्ट्रेस सिमी गरेवाल को दिया गया एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की।

जीनत ने कहा कि साल 1985 में मैंने एक्टर मजहर खान के साथ शादी की थी। शादी के पहले साल में मुझे समझ आ गया था कि मैंने गलती की है, लेकिन मजहर से शादी करने का फैसला मेरा खुद का था और वह भी सबकी इच्छाओं के खिलाफ जाकर, तो मैंने सोचा कि अब इसे ठीक करने की कोशिश करूंगी। मैं यह नहीं कह रही कि यह उनके लिए भी अच्छा था। पहले साल से ही हालात बहुत कठिन थे। एक तो मैं गर्भवती थी और मजहर मेरे साथ नहीं थे।

दूसरा उस समय स्टारडस्ट मैगजीन में एक बड़ा आर्टिकल छपा था, जिसमें बताया गया था कि मजहर किसी और महिला के साथ थे, जो सच भी था। जब मेरे बेटे का जन्म हुआ, तो मैंने सोचा कि मुझे इस शादी को खत्म कर देना चाहिए। इस पर हमने बातचीत भी की, लेकिन फिर मैंने यह सोचा कि मेरे बच्चे को एक मौका मिलना चाहिए, इसलिए मैंने शादी बनाए रखने का फैसला किया। मैंने सिर्फ रुककर नहीं छोड़ा, बल्कि इस रिश्ते को सुधारने के लिए हरसंभव कोशिश की। जब मेरे छोटे बेटे की उम्र 5 साल हुई, तो मैंने काम करने की सोची, लेकिन उससे ठीक पहले मजहर बीमार हो गए।

इसके बाद मैं 5 साल तक उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए संघर्ष करती रही, जोकि एक बहुत ज्यादा कठिन समय था। हम मुंबई के हर अस्पताल में गए। मैंने इंजेक्शन देना सीखा, ड्रेसिंग करना सीखा और 18 महीने तक उनके शरीर के बाहर एक बैग के साथ रहना पड़ा, मैंने वह बैग बदलना भी सीखा। मैं विदेश भी गई और सबसे अच्छे डॉक्टर को ढूंढा। जब वह समस्या हल हो गई और सब कुछ ठीक हुआ, तो इसने मुझ पर बहुत असर डाला।

मैं मानसिक रूप से टूटने के कगार पर थी। मेरे पास 12 साल तक ऐसा कोई शख्स नहीं था, जिसने मुझसे यह पूछा कि तुम कैसी हो? उल्लेखनीय है कि मजहर ने साल 1998 में मात्र 43 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जीनत ने मजहर से पहले साल 1978 में एक्टर संजय खान संग शादी की थी। शादी सिर्फ एक साल ही चली थी।

BB OTT 2 की कंटेस्टेंट मनीषा ने छठ पूजा करते हुए डालीं तस्वीरें तो भड़के फैंस

बिहार की मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने के बाद काफी लोकप्रिय हो गईं। मनीषा के डांस और फोटो खूब लाइमलाइट में रहते हैं। अब मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छठ पूजा करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीरें डाली हैं। हालांकि इससे वह यूजर्स के निशाने पर भी आ गईं। हमेशा मॉडर्न आउटफिट में नजर आने वालीं मनीषा ने इस खास मौके पर पारंपरिक लुक को प्राथमिकता दी।

मनीषा समंदर किनारे लाल साड़ी, माथे पर सिंदूर और पूरे गहनों के साथ नजर आ रही हैं। उनके हाथ में छठ पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाला सारा सामान भी दिख रहा है। यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करते हुए कहा कि मनीषा का ऐसा रूप देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगा रहा।

मनीषा ने बिना शादी किए ही सुहागन का श्रृंगार किया है, जो छठ पूजा के साथ मेल नहीं खा रहा है। छठ पूजा का व्रत महिलाएं पारंपरिक तरीके से अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए करती हैं जिसमें बहुत ही श्रद्धा भाव होता है लेकिन मनीषा ने बिना शादी किए ही इस तरह श्रृंगार किया है। इस तरह छठ पूजा का मजाक उड़ाना गलत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री