न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जीनत ने ‘दम मारो दम’ के लिए लगाए थे कश, बताई पूरी कहानी, जानें-अमिताभ की फिटनेस का राज

एक्ट्रेस जीनत अमान (72) ने 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज किया। जीनत को ज्यादातर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 7:04:07

2 News : जीनत ने ‘दम मारो दम’ के लिए लगाए थे कश, बताई पूरी कहानी, जानें-अमिताभ की फिटनेस का राज

एक्ट्रेस जीनत अमान (72) ने 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज किया। जीनत को ज्यादातर ग्लैमरस भूमिकाएं मिलती थीं। पिछले दिनों जीनत लिव इन रिलेशनशिप पर दिए सुझावों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। अब जीनत ने याद किया कि कैसे उन्होंने साल 1971 की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के गीत 'दम मारो दम' के लिए चिलम से लंबे कश लगाए थे, जिसने उन्हें बहुत उत्साहित कर दिया था। जीनत ने इंस्टाग्राम पर देव आनंद के डायरेक्शन वाली फिल्म के इस गाने की एक तस्वीर पोस्ट की।

इस फिल्म में हिप्पी कल्चर के पतन को दर्शाया गया था और इसका उद्देश्य नशा विरोधी संदेश देना था। जीनत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हम काठमांडू में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की शूटिंग कर रहे थे और देव साहब ने गाने में शामिल होने के लिए सड़कों से हिप्पियों का एक ग्रुप इकट्ठा किया था। वह गाना ‘दम मारो दम’ था। इससे हिप्पी बहुत खुश थे। उन्हें न केवल हशीश के साथ चिलम पैक करने का मौका मिल रहा था, बल्कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए मुफ्त खाना भी मिल रहा था और इसके लिए उन्हें पैसे भी मिल रहे थे।

देव आनंद इस सीन में प्रामाणिकता चाहते थे। मेरे किरदार जेनिस को वास्तव में नशे में धुत दिखना था। इसका सबसे आसान तरीका हिप्पी प्रसाद में हिस्सा लेना था। मैं अपनी किशोरावस्था में थी और लगातार टेक के लिए उनकी चिलम से लंबे कश ले रही थी। जब तक हमने दिन का काम पूरा किया, तब तक मैं नशे में थी। मैं उस दिन होटल लौटने की स्थिति में नहीं थी। टीम के कुछ सदस्यों ने मुझे कार में बिठाया और एक खूबसूरत जगह पर ले गए।

जब मेरी मां को यह बात पता चली, तो वह वरिष्ठ क्रू सदस्यों पर गुस्सा हुईं। उन्हों ने मुझे नशा लेने की अनुमति देने के लिए टीम को कड़ी फटकार लगाई। सौभाग्य से मैं उनके क्रोध से बच गई। अक्टूबर में मैं मुंबई, दिल्ली और जयपुर में रहूंगी और इस तरह के कई और पल अपने फैंस के साथ शेयर करूंगी।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था मॉर्निंग रूटीन और डाइट प्लान

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। अमिताभ अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं। अमिताभ खाने से लेकर योगा तक हर चीज को लेकर कड़े नियमों का पालन करते हैं। पूर्व में अमिताभ ने एक ब्लॉग पोस्ट में मॉर्निंग रुटीन का उल्लेख किया था। उन्होंने बताया था कि वर्क आउट करने के बाद वे तुलसी के कुछ पत्ते खाते हैं। वे प्रोटीन शेक, बादाम, नारियल पानी और दलिया लेते हैं।

इसके अलावा नाश्ते में खजूर और आंवले भी खाते हैं। अमिताभ डाइट में फल और सब्जियां लेते हैं। लंच में दाल-सब्जी और रोटी खाते हैं। अमिताभ ने नॉनवेज और मीठा छोड़ दिया है। उन्होंने बताया था कि मैं जब यंग था तो खाता था लेकिन अब मैंने नॉनवेज, मिठाई, चावल छोड़ दिया है। इसके अलावा अमिताभ सेहत के लिए खूब पानी पीते हैं और खुद को हाइड्रेटेड रखते हैं। वे जॉगिंग और वेट ट्रेनिंग करते हैं।

योगा-प्राणायाम भी करते हैं। अमिताभ मेंटल हेल्थ को लेकर भी सजग हैं और प्रॉपर 8 घंटे की नींद लेते हैं। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2998 AD’ थी, जो 27 जून को रिलीज हुई थी। इसमें वे ‘अश्वत्थामा’ के रोल में दिखे थे। अब अमिताभ रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म ‘वेट्टेयान’ में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री