Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जीनत की जा सकती थी जान, बताई आपबीती, 7 साल बाद फिर रिलीज हो रही यह सुपरहिट मूवी

70-80 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (73) हाल ही BP की दवाई के कारण लगभग दम घुटने की स्थिति में पहुंच गई थीं। जीनत ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 1:46:26

2 News : जीनत की जा सकती थी जान, बताई आपबीती, 7 साल बाद फिर रिलीज हो रही यह सुपरहिट मूवी

70-80 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (73) हाल ही BP की दवाई के कारण लगभग दम घुटने की स्थिति में पहुंच गई थीं। जीनत ने इंस्टाग्राम पर आपबीती शेयर की है। जीनत ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ये सुनने में एक बूढ़ी महिला की तरह लग सकता है, जो अपनी गोलियों के कारण दम तोड़ रही है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ था। मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) इलाके के एक स्टूडियो में शूटिंग के लंबे दिन का अंत हो चुका था। मैं घर लौटी और लिली को देखकर बहुत खुश थी।

मैंने जल्दी से अपनी रात का रुटीन पूरा किया। सोने से पहले मेरा आखिरी काम अपनी ब्लड प्रेशर की दवा लेना था। मैंने दवाई अपने मुंह में डाली, पानी का एक घूंट लिया और फिर महसूस किया कि मेरी सांस अटक गई है। ये छोटी सी गोली मेरे गले में फंस गई थी। इसे निगलना मुश्किल हो रहा था। मैं अभी भी सांस ले पा रही थी, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मैंने पानी का एक और घूंट लिया, फिर एक और, फिर एक और, जब तक ग्लास खाली नहीं हो गया, लेकिन गोली गले में फंसी रही।

कुत्ते और 5 बिल्लियों के अलावा मेरे साथ उस समय घर पर कोई नहीं था। मुझे घबराहट होने लगी थी। डॉक्टर का नंबर बिजी था और इसलिए मैंने जहान को कॉल किया और उसे जल्दी घर आने के लिए कहा। जब मैं उसका इंतजार कर रही थी, तो गले में बेचैनी बढ़ रही थी। मैं उस अजीबोगरीब दवा के अलावा और कुछ नहीं सोच पा रही थी, जो मुझे सांस लेने से रोक रही थी। इस कहानी का कोई नाटकीय अंत नहीं है। जहान आ गया, हम आखिरकार डॉक्टर से मिले, जिन्होंने कहा कि ये समय के साथ ठीक हो जाएगा, और मैंने अगले कुछ घंटे गरम पानी की चुस्की लेते हुए और इंतजार करते हुए बिताए।

कभी-कभी किसी मुद्दे से सीधे निपटना जरूरी होता है। सामना करना, चुनौती देना, बदलाव करना लेकिन कभी-कभी किसी स्थिति में धैर्य, संयम और समभाव के अन्य नरम कामों की आवश्यकता होती है।” उल्लेखनीय है कि जीनत ने अपने समकालीन सभी लोकप्रिय एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की। लोगों को उनका ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद आता था। जीनत जल्द ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की 'बन टिक्की' और नेटफ्लिक्स की 'द रॉयल्स' में नजर आएंगी।
zeenat aman,actress zeenat aman,zeenat death experience,zeenat bp,padmaavat movie,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor 7 साल पहले भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी धूम

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' शुक्रवार (24 जनवरी) को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि इसी दिन फिल्म के 7 साल पूरे होने वाले हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। जो फैन उस समय बड़े पर्दे पर इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए थे उनके लिए यह बड़ी सौगात है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही बटोरी थी। कहानी असल घटना पर आधारित थी।

मलिक मुहम्मद जायसी की कविता 'पद्मावत' पर बेस्ड ये ऐतिहासिक ड्रामा रानी पद्मावती की खूबसूरती, सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ उनकी हिम्मत और उनकी निडरता की कहानी है। फिल्म में जौहर प्रथा को दिखाया गया है। भंसाली ने हर बार की जैसे इस फिल्म में भी भव्यता दिखाई। साल 2018 में जब ‘पद्मावत’ रिलीज हुई तो इसने हर तरफ तहलका मचा दिया।

फिल्म का काफी विरोध भी हुआ। कई समुदायों ने इसे बैन करने की मांग की। यहां तक कि दीपिका को जान से मारने की धमकी भी मिली। राजस्थान में करणी सेना पूरी तरह से फिल्म के विरोध में उतर आई थी। दीपिका ने ‘रानी पद्मावती’, रणवीर ने ‘अलाउद्दीन खिलजी’ और शाहिद ने ‘राजा रतन सिंह’ के किरदार में जान डाल दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका