न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जायद ने बताया कैसे रचाई थी मलाइका के साथ गुपचुप शादी, शाहरुख की इस बात का बुरा मान गए थे एक्टर

एक्टर जायद खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। फैंस को जायद की पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 11:56:07

2 News : जायद ने बताया कैसे रचाई थी मलाइका के साथ गुपचुप शादी, शाहरुख की इस बात का बुरा मान गए थे एक्टर

एक्टर जायद खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। फैंस को जायद की पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। हाल ही में जायद ने अपनी शादी को लेकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने गुपचुप शादी रचाई थी। मलाइका पारेख के साथ इंटरफेथ मैरिज को लेकर जायद ने बताया कि उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जायद ने ‘कपल ऑफ थिंग्स’ यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा कि मैंने पहले कभी इसका जिक्र नहीं किया। हमारी शादी के मेहमानों की लिस्ट में 2000 नाम थे। हम मन ही मन सोच रहे थे कि ये शादी है या सर्कस।

इसलिए हमने अपने 30 दोस्तों को फोन किया और उन्हें बताया कि हम गोवा के ताज गांव जा रहे हैं और वहां सभी के लिए एक सरप्राइज है। बहुत ही प्यारे तरीके से उन्होंने पंडित और फेरे का आयोजन किया था और गोवा में ताज विलेज में हमने वाकई में शादी से पहले ही शादी कर ली थी। हमने सात फेरे लिए और ये बहुत खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग थी। हम वाकई में अपनी शादी के दिन को याद रखना और मौज-मस्ती करना चाहते थे। गुपचुप तरीके से शादी के बाद हमने लोगों के सामने भी शादी रचाई थी।

वैसे तो हमारी फैमिली हर त्योहार मनाती है और सभी धर्मों की इज्जत करती है लेकिन मुझे शादी में थोड़ी दिक्कत हुई क्योंकि हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा मालूम नहीं था। हम एक ऐसे परिवार से हैं जहां हम सभी धर्मों का जश्न मनाते हैं, हम सभी देवताओं का जश्न मनाते हैं, हम सवाल नहीं करते हैं। तो ये हमारे लिए सबसे प्यारी चीज थी। मुझे अभी भी याद है, मैं कल्चर को नहीं जानता था, इसलिए मैंने उनसे आगे बढ़ने के लिए कहा और मैं उन्हें फॉलो करूंगा।

zayed khan,actor zayed khan,sanjay khan,malaika parekh,zayed malaika,zayed marriage,zayed acting,shahrukh khan,zayed shahrukh,main hoon na

जायद खान ने शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘मैं हूं ना’ में किया था काम

साल 2004 में आई शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' में जायद खान भी थे। इसमें उन्होंने शाहरुख के छोटे भाई का रोल निभाया था और उनके अपोजिट अमृता राव थीं। जायद ने बताया कि उन्हें यह मूवी कैसे मिली थी। जायद ने कहा कि मैंने किसी काम के लिए फिल्म की डायरेक्टर फराह खान को फोन किया था। इसके बाद फराह ने मुझसे शाहरुख के ऑफिस में मिलने के लिए कहा।

मैं कन्फ्यूज था कि मुझे वहां क्यों बुलाया गया। मुझे ऑफिस में मूवी की स्टोरी सुनाई जाने लगी। इसके बाद शाहरुख ने मुझसे कहा कि हमने तुम्हें ‘मैं हूं ना’ में सैकंड लीड रोल के लिए यहां बुलाया है। मैं कुछ कह नहीं सका और उन्होंने कहा कि ये सब इधर-उधर की बातें बंद करते हैं। मैं बस एक सवाल पूछना चाहता हूं। क्या तुम एक्टर हो? एक्टिंग कर सकते हो?

मुझे बहुत बुरा लगा कि ऐसे मुझसे किसी ने बात की, लेकिन मैंने जवाब दिया कि मेरा जन्म ही एक्टिंग के लिए हुआ है। मुझे बुरा लगा कि मुझसे कोई ऐसे कैसे पूछ सकता है। मेरा मन किया कि पूछूं कि आप एक्ट कर पाओगे?' बता दें जायद ने फिल्म में ‘लकी’ का रोल निभाया था और इसके लिए फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री