न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अक्सर 2’ के हर दूसरे सीन में जरीन से धोखे से करवाया गया Kiss, एक्ट्रेस ने BB 19 पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस जरीन खान (38) ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ साल 2010 में आई वीर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जरीन ने इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 11:30:45

2 News : ‘अक्सर 2’ के हर दूसरे सीन में जरीन से धोखे से करवाया गया Kiss, एक्ट्रेस ने BB 19 पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस जरीन खान (38) ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ साल 2010 में आई 'वीर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जरीन ने इसके बाद कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। लुक्स के मामले में जरीन की तुलना कैटरीना कैफ से की गई। जरीन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। इसके बावजूद वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जरीन ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'हेट स्टोरी 3' के बाद उन्हें उसी तरह के रोल्स मिल रहे थे, लेकिन वो टाइपकास्ट नहीं होना चाहती थीं।

इसीलिए 'अक्सर 2' के लिए राजी होने से पहले उन्होंने डायरेक्टर अनंत महादेवन से कंफर्म किया था कि फिल्म में उनका रोल इंटीमेट नहीं होगा। हालांकि बाद में उनसे हर दूसरे सीन में किस करवाया गया। जरीन ने कहा कि जब आप एक फिल्म करते हो ना तो फिर सम हाउ वो 2-3 पिक्चर या आगे की जो भी है आपको उस तरीके की ऑफर हो जानी लगती है। जब मैं ‘अक्सर 2’ के नरेशन के लिए गई थी तो मुझे अनंत ने पिक्चर की कहानी सुनाई थी। इमरान हाशमी वाली ‘अक्सर’ कितनी अच्छी फिल्म थी तो मैं इस हिट फ्रेंचाइजी का पार्ट बनने के लिए बहुत खुश थी।

अनंत ने मुझसे बात की, सब समझाया और मैं उनकी एक लाइन तो जिंदगी में नहीं भूलूंगी। क्योंकि मैंने उनको बोला कि इसमें बोल्ड सीन्स तो नहीं है तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं हम ‘हेट स्टोरी’ नहीं बना रहे हैं। मैंने कहा बढ़िया है। जब शूटिंग शुरू हुई तो हर दूसरे सीन में किस हो रहा है, मुझे ये बहुत अजीब लगा। मैं ये नहीं बोल रही हूं कि मैं बहुत ही सती सावित्री या पाकीजा हूं और मैं ये नहीं करूंगी। मैंने ऑलरेडी एक पिक्चर की है, लेकिन वो पिक्चर वालों ने बहुत ही शराफत से फिल्म की शूटिंग से पहले ही बता दिया था कि ये होगा और ऐसे होगा। पहले उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं बना रहे और फिर मैं जब भी सेट पर जाती थी तो कोई सरप्राइज सीन होता था।

तो मेरा रिएक्ट करना तो बनता था ना और मैंने रिएक्ट किया। वो बड़ा प्रोडक्शन हाउस था और मैं डायरेक्टर को घुटने पर ले आई थी क्योंकि उसने मुझे बोला था कि हम ‘हेट स्टोरी’ नहीं बना रहे लेकिन वो प्रोड्यूसर्स के सामने ये बात कबूल नहीं पा रहे थे। अब वो प्रोड्यूसर्स के पास जाकर मेरे खिलाफ कुछ बोल देते थे और डायरेक्टर मेरे पास आकर कहते थे कि प्रोड्यूसर्स के कहने पर वो प्रेशर डाल रहे हैं मुझ पर। तो मेरे और प्रोड्यूसर्स के बीच मतभेद हो गए और मैं सबसे बुरी बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मुझे अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में नहीं बुलाया गया। ‘अक्सर 2’ में जरीन के साथ गौतम रोड़े, अभिनव शुक्ला और मोहित मदान भी थे।

zarine khan,actress zarine khan,aksar 2,aksar 2 movie,zarine aksar 2,anant mahadevan,zarine anant,bigg boss 19,zarine bigg boss,hate story

जरीन खान ने कहा, ‘बिग बॉस’ में नहीं जाने का सबसे बड़ा रीजन ये है कि मुझसे…

जरीन को लंबे समय से सलमान के कलर्स टीवी पर आने वाले सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के लिए ऑफर मिल रहा है। अब जरीन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जरीन ने कहा कि 'बिग बॉस' शो से मुझे प्यार है। मैने इसके सारे सीजन देखे है केवल 2-3 सीजन छोड़कर। मुझ पर बहुत जिम्मेदारी हैं। मैं 3 महीने कहीं नहीं जा सकती हूं। मुझे मेरा घर भी देखना होता है। मुझे लगता है कि मैं ऐसे घर में नहीं रह सकती, जहां बहुत सारे अनजान लोग रहते हैं। मुझे दोस्त बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता, लेकिन फिर भी मैं ऐसी जगह नहीं जा सकती।

‘बिग बॉस’ न जाने का सबसे बड़ा रीजन ये है कि मुझसे बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होती। अगर मेरे साथ किसी की लड़ाई हुई तो मेरा हाथ उस पर उठ जाएगा और फिर वो मुझे बाहर निकाले, इससे अच्छा होगा कि मैं वहां जाऊं ही नहीं। क्योंकि मुझे पता है अगर मैं अंदर गई तो ऐसा ही होगा। उल्लेखनीय है कि बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस में इसमें हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के लिए क्रेज बना हुआ है। अभी तक कई लोगों के लिए अटकलें लगाई जा चुकी हैं। हालांकि किसी का भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी