सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जरीन खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में जरीन जिम आउटफिट में नजर आईं, लेकिन उनका ये अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया वह बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं।
जरीन ने व्हाइट टीशर्ट के साथ प्रिंटेड पैंट पहना हुआ है, इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। अब सोशल मीडिया पर यूजर उनके बढ़े वजन का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे कितनी मोटी हो गई हो'। तो वहीं दूसरे ने लिखा,'मुझे लगा डॉली बिंद्रा का अपडेटेड वर्जन है, पर ये तो जरीन खान हैं'।














