न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के साथ रिश्ते पर लगाई मोहर! कपिल के शो में सिद्धू के टीज करने पर कही यह बात

आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 11:36:35

युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के साथ रिश्ते पर लगाई मोहर! कपिल के शो में सिद्धू के टीज करने पर कही यह बात

आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। सबसे पहले उन्हें इस साल दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का मजा लेते देखा गया था। इसके बाद आईपीएल-18 के दौरान महवश कई दफा चहल की टीम पंजाब किंग्स के मैच देखने के लिए स्टेडियम में नजर आईं। महवश सोशल मीडिया पर चहल को लेकर पोस्ट भी डालती रहती हैं। फैंस को लगता है कि उनका रिलेशनशिप काफी आगे बढ़ गया है। अब चहल ने इसे लेकर रिएक्ट किया है।

बता दें चहल का इस साल की शुरुआत में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। दोनों की शादी करीब चार साल चली। बता दें नेटफ्लिक्स पर जारी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ के नए एपिसोड में गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और चहल पहुंचे। इस एपिसोड में सिद्धू ने चहल को टीज करते हुए कहा, 'छोटा तीर घाव करे गंभीर। बहुत जबरदस्त चीज है ये। धोनी को गेंद कर देगा। 4 विकेट निकाल देगा। जहां सब भाग खड़े होते हैं, वहां चहल खड़े रहते हैं। सवाल पैदा नहीं होता कि टीम बदल दे।

चलो गर्लफ्रेंड एक आध बदल देता है। इस बात पर पूरे सेट पर ठहाके गूंज उठे और खुद चहल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तब कपिल ने सिद्धू से कहा कि आपके टाइम पर था नहीं इंस्टाग्राम नहीं तो आप भी पकड़े जाते। फिर पंत कहते हैं ये फ्री हैं तो चहल इस पर कहते हैं, “इंडिया जान चुका है। 4 महीने पहले।”

युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के साथ रिश्ते पर लगाई मोहर! कपिल के शो में सिद्धू के टीज करने पर कही यह बात

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी रिलेशनशिप को लेकर चहल के साथ की मस्ती

एपिसोड के दौरान गोविंदा के भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी चहल की मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर मस्ती करते दिखे। उन्होंने चहल से पूछा आपका इंस्टाग्राम देखा है...किसी से डरते तो नहीं, फिर मेरे सामने क्यों डर रहे हो? जब उनसे पूछा गया, ‘पूरे इंडिया को जानना है, क्या चल रहा है?’ तो चहल मुस्कुराते हुए बोले, "पूरा इंडिया जान चुका है।" इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि चहल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

इस बीच कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी चहल पर कटाक्ष किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर को एक शर्ट दिखाई और शर्ट पर लिपस्टिक के निशान के बारे में उनसे सवाल किया। कीकू लगातार लिपस्टिक के निशान और रिलेशनशिप में होने के लिए उनका मजाक उड़ाते रहे। पंत भी उनके साथ शामिल हुए और उन्होंने चहल का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'वह आजाद है।' बता दें रिलेशनशिप को लेकर कई दफा महवश को ट्रॉल भी किया गया है, जिसका उन्होंने हर बार करारा जवाब दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक