न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : युविका ने कहा-बुरे दौर से गुजरी है हमारी शादी, ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ Photos शेयर कर लिखा…

एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की मुलाकात ‘बिग बॉस सीजन 9’ के सेट पर हुई थी। वे 12 अक्टूबर 2018 को विवाह बंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 3:10:53

2 News : युविका ने कहा-बुरे दौर से गुजरी है हमारी शादी, ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ Photos शेयर कर लिखा…

एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की मुलाकात ‘बिग बॉस सीजन 9’ के सेट पर हुई थी। वे 12 अक्टूबर 2018 को विवाह बंधन में बंध गए थे। शादी के छह साल बाद दोनों ने अक्टूबर 2024 में अपनी बच्ची एकलीन का स्वागत किया। एकलीन के जन्म के तुरंत बाद उनकी शादी में खटास की अफवाहें उड़ीं। युविका, प्रिंस के जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हुईं। बाद में लोगों ने ऐसा कहना शुरू कर दिया था कि कपल के बीच कुछ दिक्कत चल रही है। मीडिया और लोग कड़ी से कड़ी जोड़ते गए और लगने लगा कि उनका रिश्ता टूटने वाला है। उनके बीच अनबन की अफवाहें फैलने लगीं। अब युविका ने इस पर खुलकर बात की है।

उन्होंने माना है कि उनकी शादी एक मुश्किल दौर से गुजरी थी। युविका ने सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के व्लॉग में बताया कि कैसे बुरी नजर जीवन के विभिन्न पहलुओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। वे दोनों एक मंदिर में जाती हैं और तब युविका ने कहा कि हमारी शादी बुरे दौर से गुजरी है। यह बुरी नजर का असर था। जब आप लोगों की नजरों में इतने ज्यादा आ जाते हैं, तो आपकी ऊर्जा बदल जाती है। मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया। मैं आध्यात्मिक हो गई और खुद से प्यार करने लगी, जिससे मुझे उन समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिली।

इस पर सुनीता ने कहा कि यह सब एक दौर है। जो होना तय है, उसे कोई नहीं रोक सकता। जो कोई भी घर तोड़ने की कोशिश करेगा, भगवान उसे सजा देंगे और हम उसे देखेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर भी अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। बता दें हाल ही में प्रिंस और युविका ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। इस जश्न की कुछ झलकियां सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इस जोड़े ने बेटी के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उसके आने से जीवन खुशियों से भर गया है।

अमेरिका में सबा आजाद के साथ घूम रहे ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ की मुलाकात

ऋतिक रोशन इन दिनों अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। वहां बेवर्ली हिल्स में ऋतिक ने मशहूर एक्शन स्टार जैकी चैन से मुलाकात की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा कर कैप्शन में लिखा, “आपसे यहां मिलना शानदार रहा, सर। मेरी टूटी हुई हड्डियां आपकी टूटी हड्डियों को सलाम करती हैं-हमेशा और हर बार।” फोटो के बैकग्राउंड ऑडियो के तौर पर ऋतिक ने ‘कुंग फू फाइटिंग’ गाना लगाया।

ऋतिक ने यह गाना जैकी को उनके मार्शल आर्ट्स करियर के लिए समर्पित किया है। ऋतिक एक ऑल-व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। वे सफेद टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और स्टाइलिश हैट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। जैकी ने ब्लैक शर्ट और पैंट के साथ अपना सिग्नेचर स्माइल फ्लॉन्ट किया। जैसे ही ऋतिक की पोस्ट सामने आई यह वायरल हो गई। दोनों स्टार को एक साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे और अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। ऋतिक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय से सबा को डेट कर रहे हैं।

दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर चुके हैं। वे फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऋतिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘वॉर 2’ थी, जो कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। अब ऋतिक अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी ‘कृष 4’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसे वे पहली बार खुद डायरेक्ट भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड