न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रिंस से अलग होने की अफवाहों पर युविका ने तोड़ी चुप्पी, इस मशहूर सिंगर ने नहीं की थी सुसाइड की कोशिश

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले दिनों इस प्यारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 12:07:12

2 News : प्रिंस से अलग होने की अफवाहों पर युविका ने तोड़ी चुप्पी, इस मशहूर सिंगर ने नहीं की थी सुसाइड की कोशिश

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले दिनों इस प्यारी जोड़ी के टूटने यानी अलग होने की खबरें खूब चलीं। दरअसल यह सब अटकलें तब लगनी शुरू हुईं जब प्रिंस ने व्लॉग में शेयर किया कि उन्हें युविका की डिलीवरी डेट के बारे में पता नहीं था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रिंस के क्रिप्टिक नोट से बात और बढ़ती दिखी। हालांकि युविका ने अब अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रिंस संग रिश्ते पर खुलकर बात की।

युविका ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैंने उस समय अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया क्योंकि प्रिंस बहुत इमोशनल हैं और अफवाहों की वजह से परेशान हो गए, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि चीजों को साफ-साफ बता देना चाहिए। एक समय ऐसा था जब मैंने कहा था कि प्रिंस बिजी हैं तो मेरा मतलब था कि वह काम में व्यस्त हैं। जब मैं अपनी मां के घर पर रह रही थीं, तब हमारी अलग होने की अफवाहें आना शुरू हुईं। मैं मां के घर पर इसलिए रह रही थीं क्योंकि मेरे और प्रिंस के घर में कुछ काम चल रहा था।

मुझे उस वक्त लोगों को कुछ समझाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। हमारे रिश्ते का हर दिन अलग-अलग रहा है। दोस्ती से लेकर डेटिंग, शादी और अब माता-पिता बनने तक का सफर बहुत खास रहा है। हमने कुछ मजेदार दिन और कुछ मुश्किल दिन देखे हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं...हमें एहसास होता है कि यह एक जर्नी है जो आगे कुछ करने के करीब बनाती है। मेरे और प्रिंस के बीच सब ठीक है। उल्लेखनीय है कि प्रिंस और युविका ने ‘बिग बॉस 9’ में हिस्सा लिया था। शो के दौरान ही उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। साल 2018 में उनकी शादी हुई। पिछले साल उन्होंने बेटी इकलीन का स्वागत किया। प्रिंस इन दिनों एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज XX में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं।

yuvika chaudhary,actress yuvika chaudhary,prince narula,actor prince narula,yuvika prince,yuvika prince divorce,kalpana raghavender,singer kalpana raghavender

हैदराबाद स्थित अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं सिंगर कल्पना राघवेंद्र, बताई हकीकत

हाल ही मशहूर साउथ इंडियन सिंगर कल्पना राघवेंद्र को लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की है। अब उन्होंने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्पना हैदराबाद स्थित अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। कल्पना ने IANS के साथ बात करते हुए कहा कि मैंने 8 गोलियां लीं, लेकिन फिर भी मुझे नींद नहीं आई। इसके बाद मैंने 10 और गोलियां खाईं, जिससे मैं बेहोश हो गई। मुझे इसके बाद कुछ भी याद नहीं कि क्या हुआ।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि कल्पना का अपने परिवार, विशेष रूप से अपनी बेटी के साथ कुछ विवाद हुआ था। कल्पना चाहती थीं कि उनकी बेटी हैदराबाद आकर हायर एजुकेशन पूरी करे, लेकिन उनकी बेटी इससे सहमत नहीं थी। इसी मुद्दे पर मां-बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि इस विवाद को लेकर कल्पना की बेटी ने मीडिया में सफाई दी। उन्होंने कहा कि कृपया बिना जानकारी के कोई भी अफवाह न फैलाएं। हमारे परिवार में कोई समस्या नहीं है।

मेरे माता-पिता खुश हैं और मैं भी खुश हूं। मेरी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और कुछ ही दिनों में घर लौट आएंगी। बता दें कि बेहोरी के बाद जब कल्पना के पति उनसे संपर्क नहीं कर पाए, तो उन्होंने अपार्टमेंट एसोसिएशन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी