न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस फेम युविका को मिली अंतरिम जमानत, ‘थैंक गॉड’ से डेब्यू करेंगी यह श्रीलंकाई सिंगर

अभिनेत्री युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 'बिग बॉस 9' और,,,

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 1:38:28

बिग बॉस फेम युविका को मिली अंतरिम जमानत, ‘थैंक गॉड’ से डेब्यू करेंगी यह श्रीलंकाई सिंगर

अभिनेत्री युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' का हिस्सा रह चुकीं युविका को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। युविका पति प्रिंस नरूला के साथ मुंबई से हांसी पहुंची थीं। दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में युविका ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। युविका ने मई में यह टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। अनुसूचित जाति के लोगों ने हांसी थाने में उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था।

युविका का वो वीडियो पुलिस को सौंपा गया, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कल्सन ने मामला दर्ज कराया था। कल्सन ने युवराज सिंह और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। उल्लेखनीय है कि युविका ने मामला बढ़ने के बाद ट्वीट किया था, 'हेलो दोस्तों, मैंने अपने आखिरी वीडियो ब्लॉग में जिस शब्द का इस्तेमाल किया था, मुझे उसका सही मतलब नहीं पता था। मेरा मकसद किसी को आहत करना नहीं था। मैं हर एक शख्स से माफी मांगती हूं। आशा है कि आप सब मेरी बात समझेंगे। सभी को प्यार।'

yuvika chaudhary,yohani,sri lanka,thank god movie,bigg boss 9,prince narula,bollywood news in hindi

योहानी का गाना Manike Maga Hithe सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

श्रीलंकाई सिंगर योहानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका गाना Manike Mage Hithe सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अब योहानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। योहानी भूषण कुमार-इंदर कुमार की फिल्म थैंक गॉड से डेब्यू करेंगी। फिल्म में योहानी के वायरल सॉन्ग का हिंदी वर्जन सुनने को मिलेगा, जिसे वे ही गाएंगी। कॉमेडी मूवी अगले साल रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह हैं। योहानी के इस सुपरहिट ट्रैक को तनिष्क कंपोज करेंगे। रश्मि विराग ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

yuvika chaudhary,yohani,sri lanka,thank god movie,bigg boss 9,prince narula,bollywood news in hindi

मुझे भारत में काफी प्यार और सपोर्ट मिला : योहानी

डायरेक्टर इंदर कुमार ने कहा कि योहानी का गाना सुपर सेंसेशन बन गया है। मैं भूषणजी का आभारी हूं कि उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर ट्रैक को मुझे मेरी फिल्म थैंक गॉड के लिए दिया। हम इसके हिंदी वर्जन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। जल्द ही इस ट्रैक को शूट किया जाएगा। योहानी ने कहा कि मुझे भारत में काफी सारा प्यार और सपोर्ट मिला है। मैं भूषण कुमार, इंदर कुमार और थैंक गॉड की पूरी टीम की आभारी हूं जो फिल्म में मेरे गाने के हिंदी वर्जन को प्रजेंट करेंगे। योहानी पिछले दिनों बिग बॉस-15 में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर