न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अनंत काल तक तू जल अब’: सलमान खान पर फूटा तनुश्री दत्ता का गुस्सा? बिना नाम लिए लगाए तीखे आरोप

बयान के बाद तनुश्री ने और भी तीखा रुख अपनाया और कहा, तू तो जल अब, तू अनंत काल तक जलेगा… तूने इतने सारे लोगों का बेड़ा गर्क किया है, अब तू मरेगा या जेल जाएगा। तनुश्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘फार्महाउस’, ‘तलवे चाटना’ और ‘रिकमेंडेशन’ जैसे शब्दों के ज़रिए बॉलीवुड के दबदबे वाले सिस्टम पर तीखा हमला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 9:10:02

‘अनंत काल तक तू जल अब’: सलमान खान पर फूटा तनुश्री दत्ता का गुस्सा? बिना नाम लिए लगाए तीखे आरोप

बॉलीवुड में नेपोटिज़्म, पावर गेम और गैंगबाज़ी को लेकर बहस कोई नई नहीं है, लेकिन हर बार जब कोई नामचीन हस्ती इस पर खुलकर बोलती है, तो यह चर्चा फिर से ताज़ा हो जाती है। अब इस बहस में एक बार फिर से तनुश्री दत्ता का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में एक वीडियो में बिना किसी का नाम लिए जिस अंदाज़ में बॉलीवुड के एक शक्तिशाली अभिनेता पर हमला बोला है, उससे सोशल मीडिया पर एक बार फिर हलचल मच गई है।

इंस्टाग्राम पर ‘बॉलीवुड ठिकाना’ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में तनुश्री काफी भावुक और आक्रोशित दिखाई दे रही हैं। वह कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं, “हमारे तलवे चाटे बिना तुम फेमस कैसे हो गए, हमारे फार्महाउस के चक्कर काटे बिना तुमको हीरोइन का दर्जा कैसे मिल गया, हमारे रिकमेंडेशन के बिना तुम स्टार कैसे बन गए… सहन नहीं होता उनको, उनकी आत्मा अंदर से जलती रहती है।”

इस बयान के बाद तनुश्री ने और भी तीखा रुख अपनाया और कहा, “तू तो जल अब, तू अनंत काल तक जलेगा… तूने इतने सारे लोगों का बेड़ा गर्क किया है, अब तू मरेगा या जेल जाएगा।” तनुश्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘फार्महाउस’, ‘तलवे चाटना’ और ‘रिकमेंडेशन’ जैसे शब्दों के ज़रिए बॉलीवुड के दबदबे वाले सिस्टम पर तीखा हमला किया है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस बयान को सीधे-सीधे सलमान खान से जोड़ते नज़र आ रहे हैं, क्योंकि उनका फार्महाउस अक्सर चर्चा में रहता है और उनका बॉलीवुड में प्रभाव भी किसी से छिपा नहीं है।

इससे पहले भी कई बार तनुश्री दत्ता इंडस्ट्री के स्याह पक्ष पर सवाल उठा चुकी हैं। मीटू मूवमेंट के दौरान उन्होंने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे और तभी से वह बॉलीवुड की तथाकथित लॉबी के खिलाफ लगातार मुखर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर, ‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप ने भी हाल ही में सलमान खान पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा, “अब तो सलमान खुद हमारे तलवे चाटेगा। जिसको मैंने इंटरव्यू में गुंडा कहा था, अब वही खुद को हमारा फैन बताता फिर रहा है।” अभिनव ने यह भी आरोप लगाया कि सलमान की ओर से उन्हें चुप कराने के लिए दबाव डाला गया और आर्थिक प्रलोभन भी दिए गए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके भाई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘तेरे नाम’ से सलमान की दखलअंदाज़ी के कारण ही परेशानियां शुरू हुई थीं। अब वही सलमान, अनुराग की फिल्मों की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं — जिससे अभिनव का कहना है कि ये सब "चमचागिरी और चुप कराने की कोशिशें हैं।"

फिलहाल, सलमान खान या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ये स्पष्ट है कि बॉलीवुड के भीतर की खींचतान और अदृश्य सत्ता संघर्ष अब बार-बार सतह पर आ रहा है। तनुश्री दत्ता और अभिनव कश्यप जैसे लोगों की आवाज़ें इस बात का संकेत हैं कि इंडस्ट्री के भीतर बहुत कुछ ऐसा है, जो कैमरे की चमकदार दुनिया से कहीं अलग और कहीं अधिक कड़वा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह