न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योद्धा की शूटिंग शुरू, सनी ने बर्थडे बॉय करण पर लुटाया प्यार, जब इस एक्ट्रेस की न्यूड फोटो इंटरनेट पर...

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक नई एक्शन फिल्म योद्धा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस ने धर्मा रोस्टर के दो नए प्रतिभाशाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 5:10:02

योद्धा की शूटिंग शुरू, सनी ने बर्थडे बॉय करण पर लुटाया प्यार, जब इस एक्ट्रेस की न्यूड फोटो इंटरनेट पर...

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक नई एक्शन फिल्म योद्धा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस ने धर्मा रोस्टर के दो नए प्रतिभाशाली निर्देशकों के साथ पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी 'योद्धा' की घोषणा की थी, जिसकी शनिवार से शूटिंग शुरू हो चुकी है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर मुहूर्त पूजा के दौरान की है, जिसमें क्लैपबोर्ड और भगवान की प्रतिमा नजर आ रही है। दूसरी फोटो में सिद्धार्थ एक शॉट के लिए तैयार खड़े हैं, जिसमें उन्होंने आर्मी ग्रीन जैकेट के साथ पैंट और बैक पैक लिया हुआ है। सिद्धार्थ ने इसके साथ लिखा योद्धा की शुरुआत।

तीसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें धर्मा प्रोडक्शन का एक कार्ड नजर आ रहा है। सिद्धार्थ ने पिछले दिनों योद्धा का पहला पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट शेयर की थी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित योद्धा 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म शेरशाह सुपरहिट साबित हुई थी। सिद्धार्थ इसके अलावा 'हंसी तो फंसी', 'एक विलेन', 'कपूर एंड संस', 'इत्तेफाक', 'मरजावां' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

करण देओल हुए 31 के, पिता के साथ मीडिया के सामने काटा केक

सुपरस्टार सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल शनिवार (27 नवंबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण ने पिता के साथ मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेट किया। सनी ने इस मौके पर मीडिया को भी इनवाइट किया। करण ने केक काटा और कुछ खुशनुमा तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक तस्वीर में सनी बेटे को केक खिला रहे हैं। दूसरी में करण पापा को केक खिला रहे हैं। सनी ने बेटे पर खूब प्यार लुटाया। सनी कभी करण के माथे को चूमते तो कभी उन्हें गले लगाते दिखे।

सनी ब्लैक टी-शर्ट, ग्रे ट्राउजर व सिंपल कैप में कूल लग रहे थे। करण व्हाइट शर्ट और जींस में हैंडसम दिख रहे थे। आपको बता दें कि करण ने फिल्म 'पल-पल दिल के पास' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वे अब अजय देवगन फिल्म के बैनर तले बनी जबरदस्त कॉमेडी फिल्म वेले में चाचा अभय देओल और मौनी रॉय के साथ दिखेंगे। फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

yoddha,karan deol,jennifer lawrence,sunny deol,siddharth malhotra,bollywood news in hindi

जेनिफर लॉरेंस की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर कर दी गई थी लीक

हॉलिवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस बड़े पर्दे पर दमदार ‘एक्शन वुमन’ का किरदार निभा सुर्खियों में रहती हैं। वर्ष 2014 में एक ऐसा वाकया हुआ था जिसने लॉरेंस को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। तब लॉरेंस के अलावा सेलेना गोमेज और रिहाना जैसी बड़ी स्टार की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक कर दी गई थी। हाल ही में लॉरेंस से एक इंटरव्यू में उनके डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब हैकर्स द्वारा फ्रांस में इंटरनेट पर मेरी न्यूड पिक्चर्स डाल दी गई थीं, वो डर अब तक मेरे दिलो दिमाग पर छाया हुआ है।

वो ऐसी चोट है जिसका दर्द मुझे अब तक होता है। कोई भी मेरी अनुमति के बिना मेरे शरीर को देखता है तो जाहिर है ये बेहद डरावना और दर्द भरा है। आपको बता दें कि लॉरेंस जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्हें एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बेबी बंप के साथ देखा गया था। लॉरेंस और निर्देशक कुक मारोनी अक्टूबर 2019 में रोड आइलैंड में शादी के बंधन में बंधे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर