न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रैपर हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज, सौतेली बेटी ईशा से विवाद पर बोलीं रुपाली

मशहूर रैपर व सिंगर हनी सिंह की जिंदगी में अब तक कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वे कभी गानों को लेकर विवादों में रहे तो कभी खराब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 7:12:05

2 News : रैपर हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज, सौतेली बेटी ईशा से विवाद पर बोलीं रुपाली

मशहूर रैपर व सिंगर हनी सिंह की जिंदगी में अब तक कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वे कभी गानों को लेकर विवादों में रहे तो कभी खराब सेहत के चलते उन्हें करिअर में लंबा ब्रेक लेना पड़ा। हनी की जिंदगी पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसका टाइटल ‘यो यो हनी सिंह : फेमस’ रखा गया है। आज मंगलवार (10 दिसंबर) को इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसे नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इसमें आप देख पाएंगे कि हनी का शुरुआती करिअर कैसा रहा और अब तक उनके साथ क्या-क्या हुआ।

हनी ने भी यह ट्रेलर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यो यो हनी सिंह, एक ऐसा नाम जो इंडस्ट्री में गूंजता है, लेकिन कहानी क्या है? देखें यो यो हनी सिंह : फेमस, आ रहा है 20 दिसंबर नेटफ्लिक्स पर।” ट्रेलर की शुरुआत हनी के स्टारडम से होती है, जहां उनके फैंस उनका नाम लेकर चिल्लाते हैं। इसमें दिखाया गया है कि हनी ने पंजाबी म्यूजिक को कैसे भारत में लोकप्रिय बनाया। साथ ही यह भी देखने को मिलेगा कि उनके सिर सफलता कैसे चढ़ गई और उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर लिया।

उनके बचपन से लेकर सफलता और डार्क सीक्रेट का खुलासा होगा। इसमें सलमान खान समेत हनी के परिवार, दोस्तों और उनके साथ काम कर चुके कलाकारों के बयान भी शामिल है। हनी की मां बताती हैं कि रैपर ने उनसे खुद को बचाने के लिए मदद मांगी थी। इस दौरान हनी ने बताया कि उन्होंने शौहरत के बाद वाकई में नरक देखा है। डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर मोजेज सिंह और प्रोड्यूसर सिख्या एंटरटेनमेंट है। इसमें हृदेश सिंह के हनी सिंह बनने के सफर तक सबकुछ दिखाया जाएगा।

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कहा, बुरा समय कभी-कभी आता है...

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' की वजह से एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कुछ समय पहले उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ईशा ने रुपाली को घर तोड़ने वाली और चुड़ैल तक कह दिया था। ईशा ने पिता अश्विन के वर्मा पर भी निशाना साधा। इसके बाद रुपाली ने ईशा पर 50 करोड़ रुपए मानहानि का केस कर दिया।

अब रुपाली ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। रुपाली ने कहा कि अगर मैं कहूं कि ऐसी बातों का असर नहीं पड़ता है, तो मैं झूठ कहूंगी। बेशक ऐसी चीजों का असर होता है। हम इंसान हैं अगर हमारे बारे में कोई पीठ पीछे थोड़ी सी बुराई भी कर देता है, तो बुरा लगता है। जो लोग हमें प्यार करते हैं वो लोग प्यार करते रहेंगे।

आप अच्छे काम करते रहो, अच्छी चीजें आपके साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी। बुरा समय कभी-कभी आता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन अच्छी हमेशा जीतती है। उल्लेखनीय है कि रुपाली से पहले अश्विन ने 2 शादियां और की थीं। उनकी पहली शादी प्रियंका मेहरा और दूसरी शादी सपना वर्मा से हुई थी। इनसे उनकी 1-1 बेटी हैं। रुपाली और अश्विन के 1 बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार