बागी 4 का गाना 'ये मेरा हुस्न' रिलीज: हरनाज कौर संधू के हॉट मूव्स से दर्शक हुए हैरान, पठान की दीपिका और बेशरम रंग से की तुलना
बागी 4 का गीत ये मेरा हुस्न जारी होने के बाद ही चर्चाओं में आ गया है। हरनाज संधू पर फिल्माये गए इस गीत ने पठान के गीत बेशरम रंग की यादों को ताजा कर दिया है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Tue, 02 Sep 2025 12:53:38
बागी 4 का एक और गाना 'ये मेरा हुस्न' हाल ही में रिलीज़ हुआ है और फिल्म प्रेमियों के बीच धूम मचा रहा है। साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में यह गाना हरनाज कौर संधू के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को साझा करते हुए लिखा, “हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं #YehMeraHusn अभी रिलीज। एडवांस बुकिंग अभी शुरू। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।” गाने में हरनाज संधू ने सुनहरी रेत और समुद्र की लहरों के बीच दमदार प्रदर्शन किया, जो बॉस्को मार्टिस की कोरियोग्राफी के साथ और भी प्रभावशाली नजर आया।