न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, शेयर किया मैटरनिटी शूट, CSK की हार से इस एक्ट्रेस के छलके आंसू

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ‘सिमी’ का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा की जिंदगी में खुशियों की बरसात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 7:30:43

2 News : शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, शेयर किया मैटरनिटी शूट, CSK की हार से इस एक्ट्रेस के छलके आंसू

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ‘सिमी’ का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा की जिंदगी में खुशियों की बरसात होने को है। वह जल्द मां बनने वाली हैं। शिरीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी है। यह गुड न्यूज सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स शिरीन को बधाइयां दे रहे हैं। शिरीन शादी के 4 साल बाद बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। शिरीन ने साल 2021 में हसन सरताज के साथ धूमधाम से शादी की थी। अब कपल अपने पहले बच्चे के लिए बेकरार हैं।

शिरीन ने अपने मैटरनिटी शूट की झलक शेयर की। इसी के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारी दुआओं की शांति में, अल्लाह ने हमारी बात सुन ली और सही समय पर अल्लाह ने हमें एक चमत्कार से नवाजा है। एक छोटी सी आत्मा, जो आधी उसकी और आधी मेरी है और अब, हम तुम्हें बड़ा कर रहे हैं – हमारे दिलों में जो प्यार है, उसके साथ. हमारा छोटा सा चमत्कार रास्ते में है, हमारी प्रार्थनाएं उमड़ रही हैं, क्योंकि हम इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं…माता-पिता के रूप में।

या अल्लाह, हमारे नन्हे-मुन्नों की रक्षा करें, और उन्हें अपने प्यार और रोशनी में बड़ा करने के लिए हमारा मार्गदर्शन करें। हम तुम्हें पकड़ने, तुम्हारा मार्गदर्शन करने और शब्दों से परे तुमसे प्यार करने का इंतजार नहीं कर सकते। हमारे दिल भरे हुए हैं। हमारे हाथ भी जल्द ही भरे होंगे #इंशाअल्लाह।” वीडियो में कपल गेहूं के खेतों में हाथों में हाथ डाले चल रहे हैं। वे ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिरीन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

उनके पति बेबी बंप पर अपना हाथ फेर रहे हैं। इस प्यारे से ऐलान पर ‘ये है मोहब्बतें’ में शिरीन की को-एक्टर रहीं कृष्णा मुखर्जी समेत कई टीवी सितारों ने उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि शिरीन ने साल 2021 में हसन के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया था। तब कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी।

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में दर्शक दीर्घा में मौजूद श्रुति के आए आंसू

शुक्रवार (25 अप्रैल) को आईपीएल 18 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हरा दिया। चेपक स्टेडियम में CSK को सपोर्ट करने पहुंचीं एक्ट्रेस श्रुति हासन से ये हार बर्दाश्त नहीं हुई और वो लाइव मैच में ही रोने लगीं। मैच के दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस का दिल भी टूट गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि श्रुति स्टेडियम में बैठकर रो रही हैं। श्रुति चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। श्रुति ‘माही’ को बैटिंग करते देखने के लिए भी बेताब थीं। हालांकि धोनी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद जब उनकी पसंदीदा टीम हार की दहलीज पर थी तो श्रुति दर्द नहीं छिपा सकीं। जब कैमरे का फोकस श्रुति की तरफ गया तो वो बेहद भावुक दिखीं। श्रुति के आंख में आंसू थे। वो इमोशन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन आंसू छलक पड़े। बता दें चेन्नई इस स्टेडियम में लगातार 4 मैच हार गई, जबकि यह हमेशा उनका गढ़ रहा है।

किसी भी टीम को इस मैदान पर चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करने में बहुत जोर आता है, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। मैच देखने आने वाले घरेलू दर्शकों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। समस्या इसलिए और बढ़ जाती है धोनी लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है और उन्हें और उनकी टीम के परफॉर्म नहीं करने से उनके दिल टूट रहे हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी