न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मौत की अफवाह उड़ने पर एक्ट्रेस ने कहा, मैं अभी जिंदा हूं..., ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का मोशन पोस्टर रिलीज

पिछले कुछ दिनों से कई यूट्यूब चैनल यह खबर चला रहे हैं कि लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ‘मिसेज अय्यर’ के किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 7:23:50

2 News : मौत की अफवाह उड़ने पर एक्ट्रेस ने कहा, मैं अभी जिंदा हूं..., ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का मोशन पोस्टर रिलीज

पिछले कुछ दिनों से कई यूट्यूब चैनल यह खबर चला रहे हैं कि लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ‘मिसेज अय्यर’ के किरदार से मशहूर हुईं नीना कुलकर्णी (69) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत की खबर से फैंस के बीच हलचल मच गई। हालांकि अब एक राहत भरी न्यूज सामने आई है। मौत की अफवाहों के बाद नीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंटरनेट पर चल रही ऐसी अफवाहों पर आंख मूंदकर विश्वास न करने की अपील की।

नीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यूट्यूब पर मेरी मौत के बारे में एक झूठी खबर चल रही है। मैं अभी जिंदा हूं और भगवान की कृपा से काम में व्यस्त हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें बढ़ावा दें।” साथ ही उन्होंने मौत की खबरों को बकवास बताया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी से लेकर एक्टर श्रेयस तलपड़े तक कई सेलिब्रिटी की मौत की अफवाह उड़ी हैं। बता दें नीना छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम कर चुकी हैं।

वह टीवी पर 'जीना इसी का नाम है', 'कम्मल', 'सान्याल/रैना बोस कयामथ', 'बा बहू और बेबी', 'मेरी मां', 'एक पैकेट उम्मीद', 'धर्मराज देवयानी', ''अधूरी एक कहानी' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। नीना ने 'सारथी', 'अंककी' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। पिछले साल वह परेश रावल की 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' का हिस्सा थीं। हाल ही में उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर अनुपम खेर की फिल्म 'द सिग्नेचर' में देखा गया था।

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ इस दिन होगी रिलीज

दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ‘जीरो से रीस्टार्ट’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही मूवी का ऐलान किया था। विधु ने आज सोमवार (28 अक्टूबर) को फिल्म का एक डिजिटल मोशन पोस्टर जारी किया है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर यह मोशन पोस्टर शेयर हुआ है।

पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, “आपने 12वीं फेल देखी और उसे पसंद किया, अब जानिए कि यह फिल्म कैसे कभी बन ही नहीं पाई और एक दृढ़ निश्चयी फिल्ममेकर जिसने कभी हार नहीं मानी। विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट।” इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। विधु ने फिल्म के बारे में कहा कि कि मेरे लिए यह ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है।

मैं इस कहानी को उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में बाधाओं का सामना किया है। मैं उन्हें कभी हार न मानने और प्रयास करते रहने के लिए कहना चाहता हूं, जैसा कि हम कहते हैं लगे रहो। विधु ने हाल ही आयोजित आईफा 2024 में फिल्म के टाइटल का ऐलान किया था। फिल्म 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विधु की पिछली फिल्म ’12वीं फेल’ ने तहलका मचा दिया था, जिसमें विक्रांत मैसी ने शानदार एक्टिंग की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री