न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर ने सगाई कर शेयर की तस्वीरें, रवीना-राशा ने अब किए इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन

मशहूर एक्टर अभिषेक वर्मा ने लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ‘आदि’ के किरदार से फैंस का खूब प्यार बटोरा था। उन्हें चाहने वालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 8:43:22

2 News : ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर ने सगाई कर शेयर की तस्वीरें, रवीना-राशा ने अब किए इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन

मशहूर एक्टर अभिषेक वर्मा ने लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ‘आदि’ के किरदार से फैंस का खूब प्यार बटोरा था। उन्हें चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अभिषेक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल के साथ आज गुरुवार (28 नवंबर) को सगाई कर ली। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगेतर के साथ सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें इदित्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिषेक ने ब्लू कलर की शेरवानी, जबकि इदित्री ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था।

इदित्री गोल्डन एम्बेलिशमेंट के साथ हाइलाइट किए गए डार्क टोन वाले वेलवेट लहंगे में कहर बरपा रही थीं। उन्होंने लहंगे को स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पहना था। चोकर और झुमके ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। सॉफ्ट-मेकअप, लाल बिंदी और फूलों से सजे आधे बंधे हुए हेयरडू के साथ इदित्री ने लुक कंप्लीट किया। कपल की मुस्कुराहट भी देखते ही बन रही थी। अभिषेक मंगेतर के साथ मस्ती भरे पोज देते नजर आए। पहली और दूसरी तस्वीर में कपल रोमांटिक अंदाज में हैं। तीसरी फोटो में अभिषेक मंगेतर के साथ एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

अभिषेक ने एक नोट में अपनी भावनाओं का भी इजहार किया है। अभिषेक ने लिखा, “कभी इनके मुंह से सुना था इसमें तो बहुत एटिट्यूड है। फिर सुना ये तो बहुत स्वीट है। ऐसी तो फिल्म स्टोरी भी नहीं होती है। हमने बहुत से दिन साथ में खूबसूरती के साथ बिताए हैं। मैंने महसूस किया कि मुझे तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करनी चाहिए और वो भी हमेशा-हमेशा के लिए। शुक्रिया भगवान आपने मुझे ऐसे इंसान से मिलवाया, मेरी दोस्त, मेरी पत्नी और मेरी लाइफ। आई लव यू।”

रवीना टंडन ने तस्वीरें शेयर करने के साथ लिखा लंबा-चौड़ा नोट

एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल दोनों आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। रवीना ने इस यात्रा की कई तस्वीआरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मां-बेटी पुलिस अधिकारियों के साथ पोज देती नजर आई। यात्रा के वीडियो भी सामने आए हैं। रवीना ने कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा, “हर हर महादेव, यह मेरा 11वां ज्योतिर्लिंग है और राशा का 10वां। हमने अपनी यह यात्रा मेरे पिता के जन्मदिन और महाशिवरात्रि 17 फरवरी 2023 से शुरू की थी।

उस दिन मैंने काशी विश्वनाथ में पवित्र गंगा में अपने पापा की अस्थियों को विसर्जित करके उन्हें विदाई दी और अब अपने 12 ज्योतिर्लिंगों का चक्कर पूरा कर रही हूं। महादेव चाहेंगे तो फरवरी में फिर से महाशिवरात्रि पर काशी में रहूंगी। पिताजी बहुत याद आते हैं। राशा तुम मेरी एक खूबसूरत साथी हो, मुझ पर विश्वास रखती हो और जब भी मैं थक जाती थी, मुझे प्रोत्साहित करती हो, तुम भाग्यशाली हो कि इतनी कम उम्र में तुम्हें महादेव का आशीर्वाद मिला।

हर हर महादेव। हर कदम पर द्वार खोलने और रास्ता आसान बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”राशा ने भी इस यात्रा से जुड़ी पोस्ट शेयर की है। बता दें राशा जल्द ही 'आजाद' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म में अजय देवगन, उनके भांजे अमन देवगन और डायना पेंटी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री