न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यश ने शेयर किया ‘टॉक्सिक’ का पोस्टर, बर्थडे पर देंगे सरप्राइज, ‘पाताल लोक 2’ का ट्रेलर रिलीज

साउथ इंडियन स्टार यश ने अपनी केजीएफ फ्रेंचाइजी से खूब लोकप्रियता हासिल की। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 1:42:57

2 News : यश ने शेयर किया ‘टॉक्सिक’ का पोस्टर, बर्थडे पर देंगे सरप्राइज, ‘पाताल लोक 2’ का ट्रेलर रिलीज

साउथ इंडियन स्टार यश ने अपनी केजीएफ फ्रेंचाइजी से खूब लोकप्रियता हासिल की। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। ‘टॉक्सिक’ का ऐलान पिछले साल किया गया था और एक टीजर सामने आया था। यश ने आज सोमवार (6 जनवरी) को ‘टॉक्सिक’ से नया अपडेट दिया है। यश 8 जनवरी को 39वें जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज देंगे। यश ने नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे एक विंटेज कार के पास हैट लगाए स्मोकिंग करते दिख रहे हैं।

यश का लुक देखते ही बन रहा है। यश ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “उसे मुक्त कर रहा हूं...” आगे यश ने कहा कि 8 जनवरी की सुबह 10.25 पर मिलते हैं। माना जा रहा है कि उस दिन ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज किया जाएगा, जो फैंस के लिए रिटर्न गिफ्ट होगा। उल्लेखनीय है कि टॉक्सिक एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें यश अलग ही अवतार में दिखने वाले हैं। फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं।

फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। फिल्म में करीना कपूर खान, साई पल्लवी, नयनतारा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी काम करते दिख सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी स्टारकास्ट के नाम का खुलासा नहीं किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है तो यश की फिल्म की टक्कर पॉपुलर हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की ‘अवतार 3’ से होगी। दरअसल, ‘अवतार 3’ भी दिसंबर में रिलीज की जा रही है, जिसका मेकर्स ऐलान भी कर चुके हैं।

‘पाताल लोक’ में एक बार फिर दिखेगी जयदीप अहलावत की शानदार अदाकारी

लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर आज सोमवार (6 जनवरी) को रिलीज हो गया। ट्रेलर में अंडरडॉग इंस्पेक्टर ‘हाथीराम चौधरी’ को अनदेखे और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उतारा गया है। नागालैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह ट्रेलर दिखाता है कि कैसे हाथीराम भरोसेमंद सहयोगी इमरान अंसारी के साथ मिलकर सच की खोज में सिस्टम की ताकतों और समाजिक बुराइयों के खिलाफ जिद जारी रखता है।

एक खतरनाक ड्रग सिंडिकेट से जुड़े प्रवासी कामगार के लापता होने की जांच करने का काम सौंपे जाने के बाद ‘हाथीराम’ को संघर्षों से लड़ते हुए रहस्यों के चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अविनाश अरुण धवारे सीरीज के डायरेक्टर हैं। इसे सुदीप शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।

दूसरे सीजन में पहले सीजन वाले जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग तो नजर आएंगे ही, साथ ही तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाह्नु बरुआ जैसे नए कलाकारों की अदाकारी भी देखने को मिलेगी। ‘पाताल लोक 2’ का प्रीमियर 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर होगा। ट्रेलर रिलीज इवेंट में जयदीप ने कहा कि ‘पाताल लोक 1’ मेरे करिअर की एक विशेष उपलब्धि थी और इसे मिली जबरदस्त सराहना आज भी मुझे विनम्र बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ