न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यश के फैंस के लिए बड़ी खबर, थिएटर्स के बाद अब इस तारीख को OTT पर रिलीज होगी KGF 2

सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है वहीं, दूसरी तरफ फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम ने खरीद लिए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 2:05:00

यश के फैंस के लिए बड़ी खबर, थिएटर्स के बाद अब इस तारीख को OTT पर रिलीज होगी KGF 2

सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है वहीं, दूसरी तरफ फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम ने खरीद लिए हैं। यश (Yash) की ये फिल्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और तमिल भाषाओं में स्ट्रीम होगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2 Release Date On OTT) एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 27 मई 2022 से स्ट्रीम होगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। मालूम हो कि ये फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को थिएटर्स में रिलीज हुई है।

फिल्म की कमाई की बात करे तो 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। KGF 2 ने हिंदी बेल्ट में 268.63 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौका दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर करते हुए लिखा- KGF 2 ने पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। KGF 2 पोस्ट पैनडेमिक सिर्फ 8 दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। KGF 2 ब्लॉकबस्टर है। पहले दिन (गुरुवार) 53.95 करोड़ के साथ फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की थी। उसके बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरा नहीं है। शुक्रवार को मूवी ने 46.79 करोड़, शनिवार 42.90 करोड़, रविवार 50.35 करोड़, सोमवार 25.57 करोड़, मंगलवार 19.14 करोड़, बुधवार 16.35 करोड़, गुरुवार 13.58 करोड़ कमाए।

फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) की कहानी मुंबई में पले-बढ़े एक ऐसे युवा की है जो अंडरवर्ल्ड में अपनी धाक जमाने के बाद सोने की खदानों पर कब्जा करने के लिए निकलता है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और डायलॉग्स की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त जैसे सितारों ने बेहतरीन काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो