न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यामी ने BTS से बताया ‘भूत पुलिस’ का यह खास अनुभव, इस वेबसीरीज से वरुण करेंगे OTT पर एंट्री!

यामी गौतम हाल ही रिलीज हुई ‘भूत पुलिस’ फिल्म में मुख्य किरदार में थीं। उनके साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर व जैकलीन फर्नांडिज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 2:31:14

यामी ने BTS से बताया ‘भूत पुलिस’ का यह खास अनुभव, इस वेबसीरीज से वरुण करेंगे OTT पर एंट्री!

यामी गौतम हाल ही रिलीज हुई ‘भूत पुलिस’ फिल्म में मुख्य किरदार में थीं। उनके साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर व जैकलीन फर्नांडिज भी अहम रोल में थे। फैंस को उनकी एक्टिंग पसंद आई। यामी ने एक पोस्ट शेयर कर दिखाया है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए उनका मेकअप किस तरह किया गया।

यामी ने बीटीएस वीडियो शेयर कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि हॉरर फिल्मों के प्रति मेरा प्यार था जिसने मुझे ‘भूत पुलिस’ में भूमिका निभाने के लिए उत्साहित किया। यह आसान नहीं था क्योंकि इस लुक में आने के लिए तीन घंटे लगते थे और इसे हटाने के लिए 45 मिनट लगते थे। हर दिन नंगे पैर शूटिंग और केबल के साथ... हिमाचल की ठंडी रातों में...गर्दन में चोट के बावजूद मैं सबकुछ खुद करना चाहती थी और मेरी योगा प्रेक्टिस की वजह से इससे मुझे मदद मिली।

काश मैं प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले पाती लेकिन उस वक्त कोविड महामारी के प्रतिबंधों के चलते यह संभव नहीं हो सका। मैं सेट पर जो कुछ भी कर सकती थी, किया। ये चुनौतियों का हिस्सा हैं जो इस पेशे के साथ आती हैं जिससे मुझे प्यार है। और मैं बार-बार इसे करूंगी। यामी ने कहा कि जिस तरह का उन्हें प्यार मिल रहा है उससे वे बहुत खुश हैं। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली यामी ने 'विकी डोनर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके इस किरदार को फैंस ने काफी सराहा था। वे अब 'लॉस्ट' मूवी में नजर आएंगी। इसमें यामी रिपोर्टर की भूमिका में दिखेंगी।


yami gautam,bts video,varun dhawan,bhoot police movie,citadel web series,bollywood news in hindi

सिटाडेल के भारतीय रीमेक में नजर आएंगे वरुण

अपकमिंग अमेरिकन ड्रामा सीरीज सिटाडेल को लेकर खासा एक्साइटमेंट नजर आ रहा है। ये एक ऐसी सीरीज है जो कई बड़े देशों के आधार पर बनाई जा रही है जिसका एक मेन वर्जन है और बाकी सैटेलाइट वर्जन हैं। इसके भारतीय संस्करण को लेकर खबरें चल रही हैं। इसका प्रोडक्शन एवेंजर्स जैसी फिल्में बनाने वाली जोड़ी रूसो ब्रदर्स कर रही है। सीरीज के भारतीय रीमेक को बनाने की जिम्मेदारी 'द फैमिली मैन' जैसी हिट सीरीज देने वाली जोड़ी राज और डीके के कंधों पर है।

मेन सीरीज की शूटिंग लंदन में जारी है और इसमें प्रियंका चोपड़ा भी हैं। भारतीय रीमेक में इस सीरीज के साथ वरुण धवन ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वे एक महत्वपूर्ण रोल करते नजर आएंगे। जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। मेन सीरीज जनवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की खबरें हैं। वरुण के वर्क फ्रंट की बात करें तो जुग-जुग जियो और भेड़िया उनके आगामी प्रोजेक्ट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका