न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटे के जन्म के 4 माह बाद काम पर लौटीं यामी, आलिया ने इन तस्वीरों के साथ रणबीर को किया विश

एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को एक सिंपल ट्रेडिशनल फंक्शन में फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ शादी की थी। इसी साल कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 7:23:39

2 News : बेटे के जन्म के 4 माह बाद काम पर लौटीं यामी, आलिया ने इन तस्वीरों के साथ रणबीर को किया विश

एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को एक सिंपल ट्रेडिशनल फंक्शन में फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ शादी की थी। इसी साल कपल पेरेंट्स बने हैं। यामी ने 10 मई को बेटे वेदाविद को जन्म दिया था। अब यामी ने काम पर लौटने की अनाउंसमेंट कर दी है। यामी ने शुक्रवार (27 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इवेंट में भाग लेते हुए पोस्ट शेयर की। इसमें यामी मिरर फोटो में अंजना बोहरा द्वारा डिजाइन किया गया एथनिक रेड आउटफिट और झुमका पहने हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में उन्होंने लुक को सिंपल रखा।

कैप्शन में यामी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने शॉर्ट मैटरनिटी ब्रेक के बाद काम फिर से शुरू कर दिया है। यामी ने लिखा, “और अब काम पर वापस आ गई हूं। इस शानदार इवेंट के लिए मेक माई ट्रिप टीम को थैंक्यू।” इससे पहले यामी ने 25 सितंबर को मां के रूप में अपनी लाइफ की पहली झलक शेयर की थी। वह घर के बाहर एक कुर्सी पर बैठकर बच्चे के बर्प के कपड़े फोल्ड करती हुई दिख रही थीं। यामी ने कैप्शन में लिखा था, “हाल ही में, लाइफ कलरफुल बर्प कपड़ों, कुछ धूप और पेड़ों के बारे में रही है।”

यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यामी ने अपना करिअर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और ‘चांद के पार चलो’ के साथ टीवी में कदम रखा था। उन्होंने फिल्मी करिअर की शुरुआत कन्नड़ मूवी ‘उल्लास उत्साह’ से की और बाद में उन्हें हिंदी फिल्म ‘विक्की डोनर’ में लीड रोल मिला। इसके बाद ‘बदलापुर’, ‘सनम रे’, ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ सहित कई फिल्मों में नजर आईं।

रणबीर कपूर हुए 42 साल के, पत्नी आलिया भट्ट ने ऐसे लुटाया प्यार

‘एनिमल’ फेम एक्टर रणबीर कपूर आज शनिवार (28 सितंबर) को 42 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी आपको बस एक बड़े से हग (गले मिलने) की जरूरत होती है, ताकि आप जिंदगी को एक जैसी महसूस कर सकें। Happy Birthday Baby.”

आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से पहली इमेज में वह रणबीर और बेटी राहा के साथ एक पेड़ को हग करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर बेटी को सीने से चिपकाए कहीं जाते दिख रहे हैं। रणबीर ने उल्टी कैप पहनी है, जिस पर 'S' लिखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में रणबीर और आलिया रोमांटिक पोज दे रहे हैं, वहीं एक तस्वीर में रणबीर और राहा घुड़साल में दिख रहे हैं।

अंतिम तस्वीर में ब्लैक कलर का एक बड़ा सा बलून है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, “Happy Birthday Ranbir.” आलिया की पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान, सास एक्ट्रेस नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, ताहिरा कश्यप, करिश्मा कपूर, दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्स ने अपना प्यार लुटाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री