न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ओएमजी 2’ की एक्ट्रेस यामी ने ‘गदर 2’ से टक्कर पर कही यह बात, फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने से हैरान हैं पंकज

आम तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज हो। ऐसे में उनके बीच टक्कर होना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Aug 2023 10:34:59

‘ओएमजी 2’ की एक्ट्रेस यामी ने ‘गदर 2’ से टक्कर पर कही यह बात, फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने से हैरान हैं पंकज

आम तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज हो। ऐसे में उनके बीच टक्कर होना स्वाभाविक है। अब लम्बे समय बाद ऐसा होने जा रहा है। दरअसल 11 अगस्त को सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार-यामी गौतम की ‘ओएमजी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों का ही पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। इन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है।

इस बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस क्लैश पर रिएक्शन दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान यामी से उनकी फिल्म ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ की टक्कर पर सवाल किया गया। इस पर यामी ने कहा कि मेरे पास ‘गदर 2’ कटआउट के साथ हैंडपंप की एक फोटो है। मैं उसे पोस्ट करूंगी और सनी देओल सर को विश करूंगी। हम सभी उनके फैन हैं और उन्हें पसंद करते हैं। हम सभी ने गदर को थिएटर्स में देखा है और मैं विश करती हूं कि मूवी को इस बार और ज्यादा दर्शक मिले। वैसे 'गदर 2’ की एक अलग ऑडियंस हैं, जबकि हमारी फिल्म की अलग।

मुझे उम्मीद है कि दर्शक दोनों ही फिल्मों को देखेंगे। जैसे हाल ही में दो बड़ी फिल्में ‘ओपेनहाइमर’ और ‘बार्बी’ एक साथ रिलीज हुई थीं और दोनों ने ही अच्छी कमाई की। दोनों की अपनी अलग ऑडियंस है। मुझे उम्मीद है कि हमारे यहां पर बार्बीहाइमर जैसा कुछ हो।

yami gautam,pankaj tripathi,omg 2 movie,actress yami gautam,actor pankaj tripathi,Akshay Kumar,gadar 2

पंकज त्रिपाठी ने इसलिए दिया ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का उदाहरण

'ओएमजी 2' को कई कट्स के साथ 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है। बहुत लंबे समय बाद यह पहली बार है जब किसी मुख्यधारा की फिल्म में इतने सारे कट लगाने के लिए कहा गया है। अमित राय के डायरेक्शन में बनी 'ओएमजी 2' भारत में यौन शिक्षा पर आधारित है। पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म में खास भूमिका निभा रहे हैं।

हालिया इंटरव्यू में जब पंकज से 18+ दर्शकों के लिए रिलीज की जाने वाली इस फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि A प्रमाण पत्र दिया गया है, जिससे हम थोड़े आश्चर्यचकित हैं। जब हम एक कहानी बताते हैं, तो हमें आम तौर पर पहले से पता होता है कि फिल्म में हिंसा है या नहीं, जैसी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में थी। जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तो किसी का भी ऐसा इरादा नहीं था। हम 12+ सर्टिफिकेट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब कुछ नहीं किया जा सकता। जो हो गया, हो गया। इसके लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना करने से कोई फायदा नहीं होगा। आइए आगे बढ़ें।

मुझे लगता है कि इसके बारे में चर्चा और बातचीत होगी, जैसे U/A जैसे प्लेटफार्मों पर जहां दर्शक 12+ हैं। हमें यहां भी इसके बारे में निर्णय लेना चाहिए। यह नजरिये और सदस्यों का मामला है, वह संस्था बदलती रहती है। सेंसर बोर्ड एक संस्था है और जैसे हाल ही में सिनेमा एक्ट और पायरेसी को लेकर संशोधन हुआ था, समय के साथ लोग इसमें भी बदलाव लाएंगे। एकमात्र अफसोस यह है कि 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए जो संदेश था, वह अब इससे वंचित हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार