न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बच्चे के लिए ऐसा चाहते हैं यामी और आदित्य, आज इन सितारों ने लगाई त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी

एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के जीवन में पिछले साल सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ था। यामी ने 10 मई को बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 8:09:42

2 News : बच्चे के लिए ऐसा चाहते हैं यामी और आदित्य, आज इन सितारों ने लगाई त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी

एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के जीवन में पिछले साल सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ था। यामी ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम वेदाविद रखा है। मां बनने के बाद यामी ने ब्रेक लिया हुआ था और अब वह ‘धूम धाम’ फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं। फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है और इसमें लीड एक्टर के रूप में प्रतीक गांधी हैं। इसके डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी और प्रोड्यूसर यामी के पति हैं। यामी ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ पर बात की।

यामी ने कहा कि मुझे लगता है जब आप मां बनते हैं और ये दोनों पैरेंट्स के लिए है, लेकिन मां के लिए स्पेशली, आपकी पूरी लाइफ बदल जाती है। चाहे आपने कितना काम किया हो, लेकिन यह लाइफ अलग होती है जिसके लिए आप कभी तैयार नहीं होते हो। जाहिर सी बात है आप खुश होते हो, आपको लगता है कि आप वर्ल्ड के टॉप पर हो, यह सबसे बड़ा आशीर्वाद है क्योंकि यह लाइफ की सबसे जरूरी चीज है। आप नर्वस होते हो, कई चीजें होती हैं, वो बड़ी आंखें आपको देख रही होती हैं और आपसे सिर्फ प्यार चाहिए उन्हें बस।

बहुत अच्छा लगता है बस उनके साथ बैठना घंटों तक और कुछ ना करना। यामी ने बेटे को मीडिया से दूर रखने पर कहा कि आप उसे नहीं देखोगे। मेरा मतलब यह मेरी और आदित्य की पर्चनल च्वाइस है। मुझे लगता है कि बच्चे को उसका बचपन जीने देना चाहिए जैसे बाकी बच्चे जीते हैं। हम चाहते हैं कि वह भी अपनी लाइफ एंजॉय करे। उल्लेखनीय है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी अपने दोनों बच्चों वामिका व अकाय को मीडिया से बचाकर रखते हैं।

yami gautam,actress yami gautam,aditya dhar,filmmaker aditya dhar,yami aditya,vedavid,yami son,rajkummar rao,neena gupta,sanjay mishra

राजकुमार राव, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने की महाकुंभ की जमकर तारीफ

इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ में लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। आज शुक्रवार (7 फरवरी) को अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा महाकुंभ पहुंचे। सभी कलाकारों ने इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की और यहां के माहौल को अविस्मरणीय बताया। राजकुमार ने कहा कि मैं संगम में डुबकी लगाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम पिछली बार भी प्रयागराज में आए थे।

पत्रलेखा और मैं मां गंगा के प्रति समर्पित हैं। हम परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरे हुए हैं। जो भी यहां स्नान कर सकता है, वह सौभाग्यशाली है। भगवान की कृपा से हमें यह अवसर मिला है। नीना ने कहा कि मैं सालों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनोखा अनुभव है। आखिरकार आज मैंने डुबकी लगा ली। यहां का माहौल अविश्वसनीय है। मैंने अपने जीवन में इससे बड़ा जनसमूह कभी नहीं देखा।

सरकार ने इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया है, यह काबिले-तारीफ है। संजय ने कहा कि यहां भारी भीड़ है, लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। अगर मेरे पास समय होता, तो मैं यहीं अपना घर बना लेता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ