Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT पर प्रदर्शन के साथ ही अमरन के निर्माताओं ने किया बदलाव, मिला था 1.1 करोड़ का लीगल नोटिस

अमरन राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित, मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 5:23:23

OTT पर प्रदर्शन के साथ ही अमरन के निर्माताओं ने किया बदलाव, मिला था 1.1 करोड़ का लीगल नोटिस

शिवकार्तिकेय और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' OTT पर आ गई है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। वहीं OTT पर आने के बाद इस फिल्म में एक बदलाव भी किया गया है। फिल्म में दिखाए गए एक मोबाइल नंबर को अब हटा दिया गया है। बात दें कि इस नंबर के कारण एक रियल लाइफ में एक छात्र को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण ये मामला कोर्ट में चला गया था।

छात्र ने भेजा था करोड़ों का नोटिस


बता दें कि फिल्म 'अमरन' के एक दृश्य में साई पल्लवी के किरदार इंदु द्वारा शिवकार्तिकेयन के किरदार को उनका फोन नंबर साझा करते दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने अभिनेत्री का असली नंबर मान लिया। हालांकि, यह नंबर वास्तव में एक युवा कॉलेज छात्र का था, जिसको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका नंबर फिल्म में दिखाया जाएगा। जब फिल्म रिलीज हुई, तब उस छात्र को हजारों कॉल्स आने लगे। जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र ने अपने नंबर के इस्तेमाल को लेकर फिल्म निर्माताओं के खिलाफ 1.1 करोड़ रुपये की मानहानि का केस कर दिया था।

फिल्म में किया गया बदलाव

इस घटना ने फिल्म निर्माताओं की परेशानी बढ़ा दी। छात्र की शिकायत के चलते मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इस विवाद को देखते हुए एक त्वरित निर्णय लिया है। 'अमरन' के निर्माताओं और साई पल्लवी की टीम ने सावधानीपूर्वक उस दृश्य को बदल दिया है, जिसमें फोन नंबर दिखाया गया था। अब जब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई है, तो उस दृश्य में फोन नंबर को धुंधला कर दिया गया है।
मेजर मुकुंद वरदराजन पर बनी है ये फिल्म

मालूम हो कि 'अमरन' राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित, मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। फिल्म शिव अरोर और राहुल सिंह की पुस्तक 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज' के एक अंश पर आधारित है। इसमें शिवकार्तिकेयन ने मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका निभाई, जबकि साई पल्लवी ने उनकी पत्नी इंधु रेबेका वर्गीज का किरदार निभाया है। फिल्म में राहुल बोस, भुवन अरोड़ा और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका