न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्काई फोर्स के आते ही खत्म होने के कगार पर पहुँचा इमरजेंसी का खेल, जानिये कितनी की कमाई

अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 8वें दिन 62.22 फीसदी की गिरावट के साथ महज 34 लाख रुपये कमाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 7:13:29

स्काई फोर्स के आते ही खत्म होने के कगार पर पहुँचा इमरजेंसी का खेल, जानिये कितनी की कमाई

कंगना रनौत स्टारर और निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को रिलीज से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था जिसके चलते ये काफी चर्चा में थी। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों ने शुरूआत में अच्छा रिस्पांस मिला। यहां तक कि राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म आजाद पर भी इमरजेसी भारी पड़ी है।

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद और संवेदनशील 1975 के आपातकालीन युग पर बनी इस फिल्म की यूं तो धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर इसने अच्छा कलेक्शन किया। हालांकि फिर वीकडेज में इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी गई लेकिन इसने किसी भी दिन 1 करोड़ से कम कलेक्शन नहीं किया। अब 'इमरजेंसी' रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है।

'इमरजेंसी' ने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 3.6 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन 'इमरजेंसी' ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए, चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.05 करोड़ रुपये रहा। पांचवें दिन 'इमरजेंसी' ने 1 करोड़ का कारोबार किया। वहीं छठेदिन 'इमरजेंसी' का कलेक्शन 1 करोड़ रहा। सातवें दिन फिल्म ने 90 लाख का बिजनेस किया।

अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 8वें दिन 62.22 फीसदी की गिरावट के साथ महज 34 लाख रुपये कमाए।

इसी के साथ 'इमरजेंसी' की आठ दिनों की कुल कमाई अब 14.64 करोड़ रुपये हो गई है।

'इमरजेंसी' की कमाई में 8वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म मुश्किल से चंद लाख रुपये कमा पाई है। दरअसल अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स रिलीड हो चुकी है। स्काई फोर्स ने आते ही 'इमरजेंसी' का खेल खत्म सा कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि अक्षय कुमार की फिल्म के आगे कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा वीकेंड पर कितना कारोबार कर पाती है। फिलहाल तो 'इमरजेंसी' के लिए 15 लाख का आंकड़ा पार करने में पसीने छूट रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ