न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ पर हमले के लिए करीना को दोषी ठहराने पर भड़कीं ट्विंकल, शाहरुख ने घर पर फहराया तिरंगा

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ट्विंकल कई साल पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 8:07:23

2 News : सैफ पर हमले के लिए करीना को दोषी ठहराने पर भड़कीं ट्विंकल, शाहरुख ने घर पर फहराया तिरंगा

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ट्विंकल कई साल पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। इसके बाद वह लेखिका के रूप में स्थापित हो गई हैं। उन्होंने कुछ किताबें लिखी हैं, जिनसे उन्हें काफी शौहरत मिली। इसके अलावा ट्विंकल न्यूजपेपर्स में आर्टिकल भी लिखती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं। अब अपने लेटेस्ट आर्टिकल में ट्विंकल ने हाल ही सैफ अली खान पर हुए हमले और उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी जिनमें हमले के लिए करीना कपूर खान को दोषी ठहराया जा रहा है।

ट्विंकल ने लिखा कि कैसे इस सोसाइटी में हमेशा पत्नियों और महिलाओं को हर गलत चीज के लिए दोषी ठहराया जाता है। उन्होंने कई उदाहरण भी दिए। ट्विंकल ने लिखा, “एक अभिनेता पर चाकू से हमले के बाद, हास्यास्पद अफवाहें उड़ीं कि उसकी पत्नी घर पर नहीं थी या इतनी नशे में थी कि हमले के दौरान उसकी मदद नहीं कर सकी। लोगों को पत्नी पर दोष मढ़ने में बहुत मजा आता है। ये सोसाइटी का जाना-पहचाना पैटर्न है। जब बीटल्स अलग हुए तो योको ओनो को दोषी ठहराया गया।

अक्सर मेलानिया की आलोचना होती है कि वो अपने पति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का सार्वजनिक रूप से विरोध नहीं करती हैं। जिल बाइडन को जिम्मेदार ठहराया जाता है कि उन्होंने जो बाइडन को उनका कैंपेन जारी रखने के लिए उकसाया। जब विराट कोहली आउट होते हैं, तो अनुष्का पर दोष मढ़ा जाता है, बुरा-भला कहा जाता है। जब बेकहम फुटबॉल के मैदान में सही से नहीं खेल पाते, तो विक्टोरिया पर उंगलियां उठाई जाती हैं।

पत्नियों-महिलाओं को बरसों से बस इसी तरह दोषी या जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। पिछले हफ्ते, मैंने एक छोटी सी फैमिली गैदरिंग में हिस्सा लिया, जहां मेरे एक रिश्तेदार ने कहा- 'देखो, मेरे पांच अंकल गंजे हैं, और एकमात्र अंकल जिनके पास अभी भी बाल हैं, वह हैं जिन्होंने शादी नहीं की है।' जाहिर है गंजेपन के लिए पत्नियों को ही जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। ये समस्या केवल मशहूर शादीशुदा जोड़ियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि बहुत फैली हुई है।

अगर आपके पति का वजन बढ़ जाए तो आप उनकी सेहत का ध्यान नहीं रख रही हैं। वजन कम हो जाए तो लोग कहते हैं कि आप उनको ठीक से खिला नहीं रही हैं। अगर वो आपकी बातें मानें तो कहा जाता है कि आपने उसे फंसाया है। अगर ना माने तो आप उसे से ठीक से हैंडल नहीं कर रही हैं।”

शाहरुख खान ने गणतंत्र दिवस पर अवसर पर शेयर की फोटो

रविवार (26 जनवरी) को पूरे देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आम और खास सब देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो अपलोड की है। इस तस्वीर में शाहरुख अपने घर ‘मन्नत’ की छत पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वे व्हाइट शर्ट पहने हुए जय हिंद करते हुए पोज दे रहे हैं।

किंग खान के सामने तिरंगा फहराया हुआ है। आंखों पर चश्मा और लंबे बालों में शाहरुख गजब के लग रहे हैं। फैंस शाहरुख इन तस्वीरों पर खासा प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “आइए इस गणतंत्र दिवस पर हम एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देने का वादा करें जिसे हम गर्व से आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। आइए संविधान के मूल्यों को बनाए रखें और अपना सिर गर्व से ऊंचा रखें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और जय हिंद..”

उल्लेखनीय है कि शाहरुख लगभग हर 15 अगस्त और 26 जनवरी पर घर पर झंडारोहण करते हैं। उनके वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘डंकी’ थी, जो साल 2023 के आखिर में आई थी। फिलहाल वे ‘किंग’ में बिजी चल रहे हैं। इसमें उनके साथ बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा