न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 'वॉर 2' बनेगी ऋतिक रोशन की पहली 500 करोड़ी फिल्म? जानिए सुपरस्टार के 25 साल के करियर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

अब दर्शकों की नजर ऋतिक रोशन की वॉर 2 पर है, जिसका बहुत ज्यादा बज नजर आ रहा है। क्या यह फिल्म ऋतिक रोशन की करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म बनेगी या फिर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तरह बड़ी ओपनिंग लेने के बाद फुस्स हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 7:54:24

क्या 'वॉर 2' बनेगी ऋतिक रोशन की पहली 500 करोड़ी फिल्म? जानिए सुपरस्टार के 25 साल के करियर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे दो सुपरस्टार पहली बार स्क्रीन पर आमने-सामने हों, तो फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी तय है। यशराज फिल्म्स की आने वाली बिग-स्केल एक्शन फिल्म वॉर 2 ने रिलीज से पहले ही बज़ बना लिया है। जून और जुलाई माह में प्रदर्शित हुई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफलता मिली है। इन में सैयारा और महावतार नरसिम्हा सरीखी फिल्में भी जिन्होंने उम्मीदों से परे जाते हुए रिकॉर्ड कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। अब दर्शकों की नजर ऋतिक रोशन की वॉर 2 पर है, जिसका बहुत ज्यादा बज नजर आ रहा है। क्या यह फिल्म ऋतिक रोशन की करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म बनेगी या फिर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तरह बड़ी ओपनिंग लेने के बाद फुस्स हो जाएगी। यही सवाल इन दिनों ट्रेड विश्लेषकों के जेहन में घूम रहा है।
इस बार निर्देशन की कमान संभाली है अयान मुखर्जी ने, जिन्हें ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। अयान को इस बार सिद्धार्थ आनंद की जगह मौका दिया गया है, जिन्होंने वॉर (2019) को डायरेक्ट किया था।

अब सवाल ये है कि क्या वॉर 2 ऋतिक रोशन के करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म बन पाएगी? आइए जानते हैं ऋतिक के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स के बारे में।

ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी हिट फिल्में (नेट इंडिया कलेक्शन)

—वॉर (2019): ₹318.01 करोड़ (भारत), ₹471 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

—कृष 3 (2013): ₹244.05 करोड़ (भारत), ₹374 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

—फाइटर (2024): ₹212.74 करोड़ (भारत), ₹358.84 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

—बैंग-बैंग (2014): ₹181.04 करोड़ (भारत), ₹340 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

—सुपर 30 (2019): ₹147.39 करोड़ (भारत), ₹210 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

—अग्निपथ (2012): ₹118.2 करोड़ (भारत), ₹195.73 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

—काबिल (2017): ₹104.34 करोड़ (भारत), ₹178.1 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

ऋतिक की अब तक कोई भी फिल्म 500 करोड़ क्लब में प्रवेश नहीं कर सकी है। वॉर इस क्लब में शामिल होने के बहुत करीब थी लेकिन कुछ ही करोड़ पीछे रह गई।

ऋतिक रोशन की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में (भारत में)

—वॉर: ₹53.35 करोड़

—बैंग-बैंग: ₹27.55 करोड़

—कृष 3: ₹25.50 करोड़

—अग्निपथ: ₹22.80 करोड़

—फाइटर: ₹22.5 करोड़

—सुपर 30: ₹11.18 करोड़

—काबिल: ₹10.40 करोड़

वॉर की ओपनिंग आज भी ऋतिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। अब देखना होगा कि वॉर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।

क्या 'वॉर 2' रच पाएगी इतिहास?

14 अगस्त को रिलीज हो रही वॉर 2 को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। एक ओर ऋतिक रोशन का शानदार एक्शन अवतार है, वहीं दूसरी ओर तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री ने नॉर्थ और साउथ दोनों दर्शकों को फिल्म से जोड़ दिया है।

साथ ही, सैयारा जैसी बड़ी हिट देने के बाद यशराज फिल्म्स इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अगर वॉर 2 ने सही तरीके से दर्शकों को थियेटर में खींचा, तो ये फिल्म ऋतिक के करियर की पहली 500 करोड़ क्लब एंट्री बन सकती है।

अब सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस के पहले दिन की कमाई पर टिकी होंगी। क्या ऋतिक रोशन का 25 साल का इंतज़ार खत्म होगा? जवाब कुछ ही दिनों में मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी