न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या धूम की सफलता को बरकरार रख पाएंगे विजय कृष्ण आचार्य, नाम हैं दो असफलताएँ

अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उसके अनुसार धूम सीरीज की चौथी फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य को सौंपी हैं। इस फिल्म की कथा पटकथा भी आदित्य ने उनके साथ मिलकर लिखी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 7:32:35

क्या धूम की सफलता को बरकरार रख पाएंगे विजय कृष्ण आचार्य, नाम हैं दो असफलताएँ

पिछले दो दिनों से सिने गलियारों में आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्म धूम-4 की धूम मची है। गलियारों में पिछले कुछ माह से इस फिल्म को लेकर बातें हो रही थी और विभिन्न नायकों के नाम इसके मुख्य किरदार के लिए चर्चाओं में आ रहे थे, लेकिन सभी अफवाहों को धत्ता बताते हुए आदित्य चोपड़ा ने धूम की लैगिसी को आगे बढ़ाने के लिए रणबीर कपूर को सबसे उपयुक्त पाया।

रणबीर कपूर के चयन के बाद शेष सितारों को चयन होना बाकी है। विशेष रूप से फिल्म की नायिका कौन होगी, जो रणबीर कपूर का लव इंटरेस्ट बनेगी और उन दो पुलिसकर्मियों की भूमिकाएँ कौन निभाएगा जो अभिषेक बच्चन और उदय निभाते आए थे। इन्हीं प्रश्नों के बीच यह प्रश्न भी उभर कर सामने आ रहा था कि इसके निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य किसे सौंपते हैं।

धूम की तीनों फिल्मों की पटकथा लिखने में आदित्य चोपड़ा के सहायक रहे विजय कृष्ण आचार्य ने अहम भूमिका निभाई थी। आदित्य चोपड़ा ने आचार्य के साथ मिलकर धूम सीरीज को गढ़ा था। पहली दो फिल्मों का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया था और धूम 3 को विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया था। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने प्रदर्शन वर्ष में सबसे ज्यादा कमाई की थी।

अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उसके अनुसार धूम सीरीज की चौथी फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य को सौंपी हैं। इस फिल्म की कथा पटकथा भी आदित्य ने उनके साथ मिलकर लिखी है।

विजय कृष्ण आचार्य लम्बे समय से आदित्य चोपड़ा के साथ हैं। आदित्य के लिए उन्होंने धूम सीरीज लिखने के अलावा दो और बड़ी फिल्मों के लेखन निर्देशन का काम किया है। अफसोस जनक बात यह है कि विजय कृष्ण आचार्य ने जिन तीन फिल्मों का लेखन निर्देशन किया है उनमें से एक मात्र सफल फिल्म धूम-3 रही है। धूम 3 से पहले विजय कृष्ण आचार्य ने आदित्य चोपड़ा के लिए टशन नामक फिल्म निर्देशित की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म जबरदस्त चर्चाओं के बावजूद असफल हो गई थी। वहीं दूसरी ओर धूम 3 की सफलता का कमोबेश सारा श्रेय दोहरी भूमिका में नजर आए आमिर खान ले गए थे। शेष सफलता का श्रेय कैटरीना कैफ और फिल्म के गीत संगीत को दिया गया था।

विजय के खाते में दर्ज है असफल ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान

आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य पर विश्वास करते हुए उन्हें एक और बड़ी फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी थी। यह फिल्म थी ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान, जिसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था। प्रदर्शन के दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। यह हिन्दी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले 52 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। तगड़ी शुरूआत करने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स् ऑफिस पर असफल करार दे दी गई थी। दर्शकों ने आमिर खान के अभिनय की जबरदस्त आलोचना की। कहा यह पूरी से अमिताभ बच्चन की फिल्म है, जिन्होंने इस उम्र में भी जबरदस्त एक्शन के साथ अभिनय के रंग बिखेरे हैं। स्वयं आमिर खान ने कहा था कि अमिताभ बच्चन का अभिनय में कोई मुकाबला नहीं कर सकता। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक रोशन को लिया था। लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसी परिस्थितियाँ पैदा हुई कि यह दोनों एक साथ काम नहीं कर पाए और आमिर खान को इस फिल्म के लिए चुना गया।

आमिर खान आदित्य चोपड़ा के साथ फना और धूम 3 में काम कर चुके थे। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को करने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी।

क्या धूम की सफलता को बरकरार रख पाएंगे विजय कृष्ण आचार्य

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विजय कृष्ण आचार्य अपनी पिछली असफलता को नजरअंदाज करते हुए धूम 4 को उस स्तर पर ले जाने में सफल हो पाएंगे जिसके लिए दर्शक बेकरार हैं। धूम हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी सफल फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसने अपने प्रदर्शन स्तर पर स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। आदित्य चोपड़ा को फिल्म उद्योग में बॉक्स ऑफिस के विशेषज्ञ के रूप में देखा जाता है। कहा जाता है कि उन्हें अपने बैनर तले बनने वाली फिल्मों के बारे में लेखन स्तर पर ही पता चल जाता है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी। अब देखने वाली बात यह है कि क्या उनका विजय कृष्ण आचार्य पर जताया गया भरोसा सही साबित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान