न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या छावा के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होगी सिकन्दर, दांव पर लगा सलमान खान का भविष्य

इस फिल्म को लेकर जहाँ बॉक्स ऑफिस आशान्वित नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर एकल सिनेमाघरों के मालिकों को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 5:19:00

क्या छावा के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होगी सिकन्दर, दांव पर लगा सलमान खान का भविष्य

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित व चर्चित फिल्म सिकन्दर 30 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर जहाँ बॉक्स ऑफिस आशान्वित नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर एकल सिनेमाघरों के मालिकों को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें आशा है कि सलमान खान की सिकन्दर पुष्पा 2 के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे देखने के लिए मास एंटरटेन के शौकीन सिंगल स्क्रीन की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 के 5 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई पुष्पा 2 : द रूल ऐसी फिल्म रही जिसने सिंगल स्क्रीन्स थियेटर में नई जान फूंक दी थी। इस फिल्म की कमाई ने सिनेमाघरों को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि पुष्पा 2 के बाद कई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ लेकिन कोई भी फिल्म सिनेमाघरों से इतनी कमाई करने में सफल नहीं हो पाई।

अपवाद के तौर पर निर्माता दिनेश विजान की विक्की कौशल अभिनीत और लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा रही है। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता हासिल की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ के आंकड़े को छूने की तैयारी में लगी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की ओर लौटे लेकिन सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं अपितु इसे दर्शकों ने मल्टीप्लेक्स में देखना ज्यादा पसन्द किया।

2025 में विक्की कौशल की छावा रिलीज हुई है, जिसने 700 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है और लगातार कमाई करते हुए 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। छावा सिनेमाघरों और दर्शकों के लिए स्लीपर ब्लॉकबस्टर रही है। लेकिन सलमान खान की सिकन्दर को लेकर सफलता के पूर्वानुमान लगा लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1000 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। यह अनुमान बॉक्स ऑफिस के हैं। सिकन्दर की सफलता के लिए सिंगल स्क्रीन्स भी काफी आशान्वित हैं।

सिकंदर की रिलीज को लेकर मुम्बई के गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर थियेटर के मालिक मनोज देसाई ने कहा, ये सिकंदर ही ऐसी फिल्म है शायद, जो हमें बचा सकती है. जैसे कि पुष्पा ने बचाया था। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 1,642–1,800 करोड़ की कमाई पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में हासिल की थी, वहीं फिल्म का बजट 300 से 500 करोड़ के बीच था।

अब सिकन्दर की सफलता सलमान खान के करियर की बहुत जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी जितनी भी फिल्में आई हैं उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई है। इस बात को सलमान खान भी अच्छी तरह से समझते हैं कि सिकन्दर उनके करियर की दशा और दिशा को बदलने में अहम‌ भूमिका निभाने वाली है।

सिकन्दर को लेकर कहा जा रहा है कि यह किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म या अन्य किसी भाषा में बनी फिल्म का रीमेक नहीं है। इसका कथानक ओरिजनल है, जिसे मुरुगादास ने अपने विजन से संवारा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सिकन्दर उनकी पहली हिन्दी निर्देशित फिल्म गजनी की तरह अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करेगी। गजनी 17 वर्ष पहले प्रदर्शित हुई थी। तब सिनेमाघरों की टिकट दरें इतनी महंगी नहीं थी, लेकिन आजकल दरें ऊँची हैं जिससे कारोबार काफी बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड