न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 'Kalki 2898 AD' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'देवरा पार्ट 1'? दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़

देवरा पार्ट-1 ने 2 दिन में 122 करोड़ रुपए कमाए हैं। मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार ने निर्माताओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 2:42:16

क्या 'Kalki 2898 AD' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'देवरा पार्ट 1'? दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़

अपनी पिछली असफल फिल्म आचार्य के बाद एक बार फिर से दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक कोराताला शिवा ने देवरा पार्ट 1 के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है। दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ जनता गैराज सरीखी फिल्म बनाने वाले शिवा ने दर्शकों को फिर अपनी निर्देशकीय पकड़ से सम्मोहित किया है। पैन इंडिया के तौर पर शुक्रवार को प्रदर्शित हुई देवरा पार्ट 1 ने महज दो दिन में अपने आपको 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

पहले ही दिन फिल्म ने 82 करोड़ रुपयों की ओपनिंग कर सुपरहिट की उम्मीदें बढ़ा दी थीं। अब ये फिल्म 2 दिनों में 112 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है। 'देवरा पार्ट-1' की कमाई की रफ्तार देख लग रहा है कि ये फिल्म इस साल 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म हो सकती है। इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 Ad) के नाम है। देवरा ने शनिवार को 40 करोड़ रुपयों की कमाई कर 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है।

देवरा के लीड हीरो एनटीआर जूनियर से जब पूछा गया कि आपने कास्टिंग बॉलीवुड से भी की है, इसका क्या मोटिव है। इसके जवाब में एनटीआर ने कहा था कि हम अपनी फिल्म को पूरे देश में बराबरी से चलाना चाहते हैं। हमने जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान को कास्ट किया है क्योंकि हम इसे हिंदी बेल्ट में भी दिखाना चाहते हैं।

अब एनटीआर जूनियर का ये प्लान सफल होता दिख रहा है। क्योंकि फिल्म केवल साउथ नहीं बल्कि नॉर्थ के सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की हैदराबाद में सबसे ज्यादा ऑक्युपेंसी है जो 39 प्रतिशत है। मुंबई में 31 प्रतिशत, दिल्ली एनसीआर में 20, पुणे में 39, अहमदाबाद में 17, सूरत में 18, भोपाल में 14 और लखनऊ में 27 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। ऐसे में फिल्म से अच्छी कमाई कर साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनने की भी उम्मीदें मेकर्स लगाने लगे हैं।

ये हैं इस साल की टॉप 5 सबसे कमाऊ फिल्में

साल 2024 में सबसे कमाऊ फिल्मों में 9 मई 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सबसे टॉप पर है। IMDB के आंकड़ों के मुताबिक तमिल डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने वर्ल्डवाइड 1052 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके बाद डायरेक्टर अमर कौशिक की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' ने बॉक्स ऑफिस पर 815 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

इसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 442 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म 'द ग्रेट ऑफ ऑल टाइम' तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'फाइटर' रही। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। पांचवे नंबर पर साउथ की फिल्म 'हनु मान' है। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म हनुमान ने वर्ल्डवाइड 256 करोड़ रुपयों की कमाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री