Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? एक्टर बोले- इसके बाद कुछ नहीं बचेगा...

आमिर ने कहा कि सितारे जमीन पर की रिलीज़ के बाद वह पूरी तरह से महाभारत पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने इसे इतना विशाल और भावनात्मक प्रोजेक्ट बताया कि उनके मुताबिक, इसके बाद वह शायद कोई और फिल्म नहीं बना सकेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:45:29

क्या 'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? एक्टर बोले- इसके बाद कुछ नहीं बचेगा...

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान लंबे समय के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज़ के लिए तैयार है, जो उनकी 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का अनौपचारिक सीक्वल मानी जा रही है। इस बार आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत भी कर दी है और इसी सिलसिले में वह राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करियर की दिशा और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बातचीत की।

‘महाभारत’ को लेकर क्या बोले आमिर खान?

पॉडकास्ट के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि अगर उन्हें अपनी आखिरी फिल्म बनाने का मौका मिले, तो वह कैसी होगी, तो उन्होंने बेझिझक अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ का नाम लिया। आमिर ने कहा कि 'सितारे जमीन पर' की रिलीज़ के बाद वह पूरी तरह से ‘महाभारत’ पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने इसे इतना विशाल और भावनात्मक प्रोजेक्ट बताया कि उनके मुताबिक, इसके बाद वह शायद कोई और फिल्म नहीं बना सकेंगे। उनके मुताबिक, “महाभारत ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें हर भावना, हर परत और हर जीवन दर्शन मौजूद है। इसमें दुनिया की हर चीज़ समाई हुई है।”
क्या यह आमिर की आखिरी फिल्म होगी?

हालांकि आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मरते दम तक काम करते रहना चाहते हैं। लेकिन ‘महाभारत’ को लेकर उनका मानना है कि यह एक ऐसा अनुभव होगा जो शायद किसी और फिल्म को बनाने की ऊर्जा ही खत्म कर देगा। उन्होंने कहा, "मैं मरते दम तक काम करना चाहता हूं, लेकिन अगर एक चीज़ है जिसके बाद शायद मैं कुछ और नहीं बना सकूं, तो वो है 'महाभारत'।"

राजामौली भी बना रहे हैं ‘महाभारत’ और ‘फाल्के’ बायोपिक?

दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रख्यात निर्देशक एस.एस. राजामौली भी ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है। वहीं दूसरी तरफ, राजामौली जहां दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर विचार कर रहे हैं और उसमें जूनियर एनटीआर को कास्ट करना चाहते हैं, वहीं आमिर खान भी निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ इसी विषय पर फिल्म बनाने के लिए रिसर्च पूरा कर चुके हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान और एस.एस. राजामौली, जो दोनों ही इंडियन सिनेमा के बड़े नाम हैं, किस प्रोजेक्ट को पहले फाइनल करते हैं और दर्शकों के दिलों में किसकी फिल्म ज़्यादा जगह बना पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका