न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों जल्दबाजी में किया गया धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार, हेमा मालिनी ने बताई वजह

सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार ने उनका अंतिम संस्कार जल्द कर दिया। हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार अवस्था में देखे। हमद अल रेयामी से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि फैन्स को अंतिम दर्शन का मौका क्यों नहीं मिला और धर्मेंद्र की लिखी बातें अब कभी सामने नहीं आएंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 1:46:14

क्यों जल्दबाजी में किया गया धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार, हेमा मालिनी ने बताई वजह

सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार ने उनका अंतिम संस्कार जल्दी कर दिया। देओल परिवार के इस फैसले को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए। अब इस घटना के पीछे की वजह सामने आई है। यूएई के जर्नलिस्ट हमद अल रेयामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्होंने हेमा मालिनी से मुलाकात की और बातचीत में उन्हें बताया गया कि आखिर क्यों फैन्स को अंतिम दर्शन का मौका नहीं दिया गया।

पहली बार हेमा से आमने-सामने मुलाकात

हमद अल रेयामी ने बताया कि तीसरे दिन की रस्म (अज़ा/श्रद्धांजलि) में वह हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे। यह उनकी पहली सीधी मुलाकात थी, जबकि पहले उन्होंने उन्हें कई मौकों पर दूर से देखा था। माहौल बेहद भावुक और भारी था, जिसे महसूस करना और समझना आसान नहीं था।

हेमा की आंखों में छिपा दर्द

हमद ने लिखा कि हेमा की आंखों में एक टूटन थी, जिसे वह छुपाने की पूरी कोशिश कर रही थीं। उन्होंने रुक-रुककर कहा, "काश मैं उसी दिन फ़ार्महाउस पर होती, जहां मैं दो महीने पहले धर्मेंद्र जी के साथ थी। काश मैं उन्हें वहां देख पाती।" उन्होंने यह भी साझा किया कि धर्मेंद्र अपनी कविताओं और लिखी बातें कभी पब्लिश नहीं करना चाहते थे। अक्सर धर्मेंद्र कहते थे, "अभी नहीं, कुछ और कविताएं पूरी कर लो।" लेकिन वक्त ने उन्हें मौका नहीं दिया।

उनकी लिखी बातें अब कभी सामने नहीं आएंगी

हेमा ने कड़वाहट भरे दर्द के साथ कहा, "अब तो अजनबी आएंगे… वे उनके बारे में किताबें लिखेंगे, कहानियां बताएंगे… लेकिन उनकी खुद की लिखी बातें कभी दुनिया के सामने नहीं आएंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनके चाहने वालों को उन्हें आखिरी बार देखने का मौका नहीं मिला।

जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की वजह

हेमा ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार अवस्था में देखे। "वे अपना दर्द सबसे छुपाते थे, यहां तक कि अपने सबसे करीबी लोगों से भी। इंसान के जाने के बाद अंतिम फैसला परिवार पर निर्भर करता है। जो हुआ, वह सही था, क्योंकि कोई भी उनकी उस हालत को नहीं देख पाता," उन्होंने कहा। हमद ने लिखा कि हेमा के शब्द बहुत दर्दनाक और सच्चे थे।

हेमा से फोटो की रिक्वेस्ट

अंत में हमद ने बताया कि उन्होंने हेमा से तस्वीर लेने की अनुमति मांगी। हेमा ने उसी अपनापन और मुस्कान के साथ हामी भरी, जैसा धर्मेंद्र हमेशा करते थे। उन्होंने हमद का स्वागत स्नेह और सादगी के साथ किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड